Lok Sabha Election 2019: बाबूलाल कोडरमा, प्रदीप यादव गोड्डा से होंगे JVM उम्मीदवार
Lok Sabha Election 2019. कांग्रेस और झामुमो को पीछे छोड़ते हुए विपक्षी महागठबंधन में शामिल झारखंड विकास मोर्चा ने शनिवार को अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया।
रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - कांग्रेस और झामुमो को पीछे छोड़ते हुए विपक्षी महागठबंधन में शामिल झारखंड विकास मोर्चा ने शनिवार को अपने दोनों प्रत्याशियों का एलान कर दिया। झाविमो चुनाव समिति के सदस्य बंधु तिर्की ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। कोडरमा संसदीय क्षेत्र से झाविमो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। वहीं पार्टी महासचिव प्रदीप यादव को गोड्डा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
झ
इधर संगम गार्डन, मोरहाबादी रांची में झाविमो केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक में बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, बंधु तिर्की आदि नेताओं ने पूरी मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ने का संकल्प लिया। हालांकि गोड्डा सीट को लेकर अब भी कांग्रेस के कद्दावर नेता फुरकान अंसारी ताल ठाेंकने पर आमदा दिख रहे हैं। उनके बेटे कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा है कि अल्पसंख्यक हित को देखते हुए यहां से कांग्रेस पार्टी को उम्मीदवार देना चाहिए। उन्हें कोई इस मामले में मूर्ख न समझे।
झारखंड विकास मोर्चा की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी, पार्टी महासचिव प्रदीप यादव व अन्य।