Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी मीरा

Lok Sabha Election 2019. मुंडा दंपती आठ करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। पत्नी की तुलना में अर्जुन मुंडा के पास मकान भी सस्ते व गाडिय़ां भी कम कीमत की हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 10:04 AM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 10:04 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी मीरा
Lok Sabha Election 2019: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी मीरा

रांची, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। लेकिन अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा से गरीब हैं। उनके परिवार की चल व अचल संपत्ति तकरीबन आठ करोड़ रुपये है। उनके परिवार की चल संपत्ति 7,35,11,753 रुपये है। अचल संपत्ति में उनके पास 7,36,000 तथा उनकी पत्नी के नाम 54,09,360 रुपये की है। 

loksabha election banner

संपत्ति का ब्योरा
अर्जुन मुंडा के पास नगद 2,94,347 रुपये, जबकि उनकी पत्नी के पास 30,348 रुपये है। बैंक में जमा 83,45,524 रुपये तथा उनकी पत्नी के नाम 1,84, 88,970 रुपये है।
निवेश : 1,70,0000 रुपये तथा उनकी पत्नी का 1,76, 75,365 रुपये है।
लोन :  अर्जुन मुंडा पर कोई लोन नहीं , पत्नी मीरा मुंडा पर 17,61,349 रुपये का ऋण है।
वाहन : अर्जुन मुंडा के पास तीन वाहन हैं। इनमें मारूति सुजूकी की एक जेन, फोर्ड एवं तीसरी गाड़ी बोलेरो है। उनकी पत्नी के पास उनसे महंगी 29 लाख रुपये की गाड़ी फॉर्चुनर है।
जेवरात : अर्जुन मुंडा के पास 1,11,450 रुपये मूल्य के सोने के जेवरात हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास 7,47,389 रुपये के जेवरात हैं। अर्जुन मुंडा के पास 59,889 रुपये तथा उनकी पत्नी के पास 86,24,393 रुपये की अन्य तरह की संपत्ति है।
मकान : अर्जुन मुंडा के पास जमशेदपुर में 1784 स्क्वायर फीट का मकान । वहीं, उनकी पत्नी के पास कांके रोड रांची में मकान हैै। कुल अचल संपत्तियों का मूल्य अर्जुन मुंडा के पास 1761340 रुपये तथा उनकी पत्नी के पास 2,53,45,085 रुपये है। 

नेता के साथ किसान भी हैं अर्जुन
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा नेता के अलावा, सामाजिक सेवा तथा खेतीबाड़ी से जुड़े हैं। उनकी आय का मुख्य स्रोत पेंशन तथा खेती से प्राप्त आय है। वहीं, उनकी पत्नी मीरा मुंडा सामाजिक सेवा के साथ व्यवसाय से जुड़ी हैं। उनकी आय का मुख्य स्रोत बिजनेस तथा निवेश से प्राप्त ब्याज है। अर्जुन मुंडा के खिलाफ कोई भी मामला नहीं चल रहा। उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है।

कांग्रेस के कालीचरण मुंडा की साढ़े आठ लाख रुपये है वार्षिक आय
कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा की आय मात्र 8,54,656 रुपये वार्षिक है। उन्होंने मंगलवार को अपने नामांकन पर्चा में इसका उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि 2018-19 में उनकी व्यक्तिगत आय 8 लाख 54 हजार 654 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी की आय शून्य रुपये है। आय का मुख्य स्रोत पेंशन एवं खेतीबाड़ी है। उनके पास कुल चल संपत्ति 11,90,291 रुपये, जबकि उनकी पत्नी के पास 3,97,379 रुपये की है। संयुक्त परिवार की संपत्ति 4,27,000 तथा आश्रितों के पास 32,394 रुपये है। वहीं, अचल संपत्ति 25 लाख रुपये की है। जिसका वर्तमान वैल्यू 10000000 रुपये है। 

संपत्तियों का विवरण
बचत योजना एवं अन्य तरह का विनिवेश 152506 रुपये, दो गाडिय़ां मङ्क्षहद्रा जीप एवं स्कार्पियो, जेवरात स्वयं के पास 54000 रुपये तथा पत्नी के पास 375000 रुपये, एक राइफल 25000 रुपये का है। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की है। उनके खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं है। 

निर्दलीय मुन्ना की कुल आय 70 हजार
खूंटी से सबसे कम उम्र के निर्दलीय प्रत्याशी 25 वर्षीय मुन्ना बड़ाईक की कुल आय 70 हजार रुपये है, जबकि झारखंड नवनिर्माण दल के महेश्वर खेरवार के पास कुल संपत्ति 13 लाख रुपये की है। वे मैट्रिक पास हैं और पेशा खेती-बाड़ी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.