Move to Jagran APP

Jharkhand Election Results 2019: शिबू, कीर्ति, मरांडी, सुबोध हारे, झारखंड में चौंकाने वाले नतीजे

Jharkhand Election Results 2019. इस बार के चुनाव में 12 सीटों पर भाजपा गठबंधन व दो सीटों पर कांग्रेस-झामुमो ने कब्जा जमाया है। चुनावी नतीजों में यहां कई दिग्‍गज धाराशायी हो गए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 06:17 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:52 PM (IST)
Jharkhand Election Results 2019: शिबू, कीर्ति, मरांडी, सुबोध हारे, झारखंड में चौंकाने वाले नतीजे

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Election Results 2019 - झारखंड में लोकसभा चुनावों में चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं। अब तक के रुझानों में कई दिग्‍गज औंधे मुंह गिरे हैं। यहां की 14 में से 12 सीटों पर मोदी मैजिक साफ नजर आ रहा है। दुमका से झामुमो अध्‍यक्ष शिबू सोरेन, धनबाद से कीर्ति आजाद, कोडरमा से बाबूलाल मरांडी और रांची से सुबोधकांत सहाय हार की ओर जाते दिख रहे हैं।

loksabha election banner

कोडरमा में पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की अन्‍नपूर्णा देवी से अब तक एक लाख से अधिक वोटों से पिछड़ गए हैं। यही हाल शिबू सोरेन का है। वे भाजपा के सुनील सोरेन से करीब 30 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। कीर्ति आजाद धनबाद सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी पीएन सिंह से 50 हजार वोट से पिछड़ गए हैं। रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय करीब 55 हजार वोटों से भाजपा प्रत्‍याशी संजय सेठ से पीछे चल रहे हैं।

इससे पहले बुधवार की रात लोकसभा चुनाव लडऩेवाले उम्मीदवारों के लिए कयामत की रात थी। आज नतीजे की बारी है। लोकसभा चुनाव के तहत राज्य में चौदह सीटों पर चार चरणों में पड़े वोटों की गणना गुरुवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। इसी के साथ 229 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला शाम पांच बजे तक हो जाएगा। सभी चौदह सीटों पर किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा, कौन उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहेंगे, किनकी जमानत जब्त होगी, लगभग यह तय हो गया है।

  • 229 उम्मीदवार, हो जाएगा तय कौन जीतेगा किसकी होगी हार
  • 14 सीटों के लिए मतों की गणना आज सुबह आठ बजे से
  • सुबह नौ बजे से सामने आने लगेगा रूझान
  • तीन पूर्व सीएम, दो केंद्रीय राज्य मंत्री, एक मंत्री की जुड़ी है प्रतिष्ठा
  • अभी 12 सीटों पर भाजपा व दो सीटों पर झामुमो का है कब्जा

सुबह आठ बजे से चार चरणों में सभी चौदह लोकसभा सीटों के लिए पड़े मतों की गणना निर्धारित केंद्रों पर शुरू हो जाएगी। सुबह नौ बजे से रूझान आना भी शुरू हो जाएगा। किन दलों का पलड़ा भारी है, पूर्वाह्न ग्यारह बजे से ही इसके संकेत मिलने शुरू हो जाएंगे।

तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों, एक पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी, तीन क्षेत्रीय क्षत्रपों सहित तमाम दिग्गजों में कौन अपनी प्रतिष्ठा बचा पाते हैं या गंवाते हैं, यह भी तय हो जाएगा। चुनाव लडऩेवाले 11 वर्तमान सांसदों में कौन-कौन अपनी सीटें बचा पाते हैं तथा संसद में जाने के प्रयास में चुनाव लडऩेवाले छह विधायकों में कौन प्रमोशन पाते हैं, यह भी तय हो जाएगा। 

फैक्ट फाइल

  • गुरुवार को 229 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा उनमें 59 (26.8 फीसद) उम्मीदवार करोड़पति हैं।
  • हजारीबाग से भाजपा उम्मीदवार जयंत सिन्हा के पास सबसे अधिक संपत्ति 77.07 करोड़ रुपये की है।
  • गोड्डा की प्रत्याशी आशा माकडे सबसे गरीब प्रत्याशी हैं, जिनके पास महज 10 हजार रुपये की संपत्ति है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.