Jhanjharpur Lok Sabha Election Result 2019 : NDA के रामप्रीत मंडल के सिर पर सजा जीत का ताज
झंझारपुर लोकसभा सीट से एनडीए के जदयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल ने महागठबंधन के राजद प्रत्याशी गुलाब यादव को तीन लाख 23 हजार मतों से पराजित किया।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। झंझारपुर लोकसभा सीट से एनडीए के जदयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल ने महागठबंधन के राजद प्रत्याशी गुलाब यादव को तीन लाख 23 हजार मतों से पराजित किया। एनडीए के रामप्रीत मंडल को 6 लाख 01 हजार 597 मत प्राप्त हुए। जबकि गुलाब यादव को दो लाख 79 हजार 168 मत मिले। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सजद-डी उम्मीदवार देवेन्द्र प्रसाद यादव 25586 मत प्राप्तन कर तीसरे स्थाान पर रहे।
वर्ष 2014 में मोदी लहर ने इस क्षेत्र में पहली बार भाजपा को जीत दिलाई और वीरेंद्र कुमार चौधरी सांसद बने थे। उन्हें 35.64 फीसद मत मिले थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के मंगनीलाल मंडल को 29.76 फीसद मत मिले थे।
किसे मिले कितने वोट, जानिए
लोकसभा चुनाव की मतगणना में जदयू उम्मीनदवार रामप्रीत मंडल को कुल छह लाख 01 हजार 597 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के गुलाब यादव को दो लाख 79 हजार 168 मत हासिल हुआ। तीसरे स्था्न पर निर्दलीय प्रत्यारशी के रूप में सजद के देवेंद्र प्रसाद यादव रहे। उन्हेंो 25586 मत मिला। इसके पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में झंझारपुर सीट से भाजपा के वीरेंद्र कुमार चौधरी चुने गए थे। उन्हें तीन लाख 35 हजार 481 मत मिला था। उनका वोट प्रतिशत 35.64 फीसद था।
उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के मंगनीलाल मंडल को 29.76 फीसद मत मिले थे। तीसरे नंबर पर रहे जदयू उम्मीदवार देवेंद्र प्रसाद यादव को 19.51 प्रतिशत वोट मिले थे। जहां तक वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में जदयू प्रत्याशी मंगनीलाल मंडल ने 2,65,175 मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी। उस चुनाव में देवेंद्र प्रसाद यादव राजद उम्मीदवार थे। 1,92,466 मत प्राप्त कर वे निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी कृपानाथ पाठक 86,228 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर
जीते: रामप्रीत मंडल (जेडीयू): 6,01,597 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुलाब यादव (राजद) : 2,79,168 वोट
देवेंद्र प्रसाद यादव (सजद) : 25586 वोट
लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर
जीते: वीरेंद्र कुमार चौधरी (भाजपा): 335481 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: मंगनीलाल मंडल (राजद): 29.76 फीसद मत
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप