Lok Sabha Election 2019: सबसे पहले बूथ पर जाकर वोट डालिए
Lok Sabha Election 2019. जमशेदपुर एफसी के डिफेंडर करण अमीन ने अपील की है कि भारतीय लोकतंत्र का महापर्व पांच साल में एकबार आता है। वोट अवश्य डालें।
जमशेदपुर, जेएनएन। भारतीय लोकतंत्र का यह पर्व पांच साल में एकबार आता है। हमें लोकतंत्र की नींव मजबूत बनाने का अवसर देता है। देश की दशा और दिशा तय करने के लिए कहता है। इसलिए पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाइए। सबसे पहले बूथ पर जाकर वोट डालिए। आपका एक वोट बहुत कीमती है। अपने आसपास के लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें।
-करण अमीन, डिफेंडर, जमशेदपुर एफसी
युवाओं के हित में काम करने वाला हो प्रत्याशी
प्रत्याशी ईमानदार होना चाहिए। वह आम जनता को अपना परिवार समङो। देशहित और जनहित में काम करे। लोकतंत्र के हर स्तंभ का सम्मान करे। पार्टी से ऊपर उठ कर संसद में मुखर होकर जनता के प्रश्न को उठाए। सशक्त एवं श्रेष्ठ भारत निर्माण के लिए कार्य करे। विशेषकर युवाओं के लिए कार्य करने वाला हो।
-सत्या प्रमाणिक, जमशेदपुर