Jahanabad Lok Sabha Election Result 2019: जेडीयू के चंदेश्वर चंद्रवंशी जीते
Jahanabad Lok Sabha Election Result 2019 जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू की ओर से चंदेश्वर चंद्रवंशी राजद से सुरेंद्र प्रसाद यादव और बीएसपी से नित्यानंद सिंह के बीच मुकाबला था।
नई दिल्ली, जेएनएन। Jahanabad Lok Sabha Election Result 2019: जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू की ओर से चंदेश्वर चंद्रवंशी ने 335584 वोटों के साथ जीत दर्ज की। वहीं राजद के सुरेंद्र प्रसाद यादव 333833 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से अरुण कुमार का निर्वाचन हुआ। उन्हें 322647 वोट मिले। उनकी पार्टी रालोसपा है। उन्होंने सुरेंद्र प्रसाद यादव को 42340 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी राजद थी। 2014 में कुल 57.04 प्रतिशत वोट पड़े।
पर्यटक स्थल वाणावर के साथ ही सूफी सर्किट से जुड़ी बीबी कमाल की मजार इस संसदीय क्षेत्र की पहचान है। नक्सली आतंक से पीड़ित कृषि प्रधान क्षेत्र ने कई नरसंहारों का दंश झेला है। अब नया सवेरा आया है। क्षेत्र को नक्सली वारदातों से मुक्ति मिली है। वर्ष 1952 में सोशलिस्ट पार्टी के बिगेश्वर मिश्रा यहां के सांसद बने। उनके बाद 1957 से लेकर 1962 तक कांग्रेस की सत्यभामा देवी सांसद रहीं। 1967 से 1971 तक भाकपा के चंद्रशेखर सांसद रहे। 1977 में जनता पार्टी के हरिलाल प्रसाद सिन्हा लोकसभा पहुंचे। 2004 में राजद के गणेश प्रसाद सिंह तथा 2009 में जदयू के डॉ। जगदीश शर्मा यहां से जीते।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप