Move to Jagran APP

Inner Manipur Lok Sabha Election Result 2019: आंतरिक मणिपुर सीट से बीजेपी को मिली जीत

Inner Manipur Lok Sabha Election Result 2019 आंतरिक मणिपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से के के रंजन सिंह कांग्रेस से ओ नाबाकशोर सिंह और नॉर्थ ईस्ट इंडिया डेवलपमेंट

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 07:02 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 04:19 PM (IST)
Inner Manipur Lok Sabha Election Result 2019: आंतरिक मणिपुर सीट से बीजेपी को मिली जीत
Inner Manipur Lok Sabha Election Result 2019: आंतरिक मणिपुर सीट से बीजेपी को मिली जीत
नई दिल्ली, जेएनएन। Inner Manipur Lok Sabha Election Result 2019: आंतरिक मणिपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से के के रंजन सिंह, कांग्रेस से ओ नाबाकशोर सिंह और नॉर्थ ईस्ट इंडिया डेवलपमेंट पार्टी से आर के आनंद चुनाव लड़ रहे हैं।
श्री के के रंजन सिंह को 263632 वोट मिले। ओ नाबाकशोर सिंह को 245877 और आर के आनंद को कुल 25010 वोट मिले। 
वर्ष 2014 में, मणिपुर राज्य में, आंतरिक मणिपुर लोकसभा क्षेत्र से डॉ थोकचोम मेन्याड का निर्वाचन हुआ। उन्हें 292102 वोट मिले। उनकी पार्टी कांग्रेस है। उन्होंने मोईरंगथेम नारा को 94674 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सीपीआई थी। 2014 में कुल 74.98 प्रतिशत वोट पड़े।
भीतरी मणिपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मणिपुर राज्य की दो संसदीय सीटों में से एक है। इस लोकसभा क्षेत्र में 32 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। इसकी राजधानी इंफाल है। यहां के मूल निवासी मेइती जनजाति के लोग हैं, जो यहां के घाटी क्षेत्र में रहते हैं। इस क्षेत्र में महाभारत कालीन स्मारक मिलते हैं। महारथी अर्जुन राजा चित्रवहाना की हेटी चित्रांगदा का प्रेम यहीं परवान चढ़ा था। योद्धा बाबरूवासन, अर्जुन और मणिपुर की राजकुमारी चित्रांगदा के पुत्र थे। श्री गोविंद जी मंदिर, खारीम बंद बाजार, युद्ध कब्रिस्तान, शहीद मीनार, लोकटक झील, कीबुल लामजो राष्ट्रीय उद्यान यहां के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल हैं। हथकरघा उद्योग राज्य का सबसे बड़ा कुटीर उद्योग है। यहां की साड़ी, चादर, पर्दे, फैशनवाले कपड़े, स्कार्फ व तकिए के कवर बनाने के कई कारखाने हैं। आयरन लेडी इरोम शर्मिला और बॉक्सिंग की विश्व चैंपियन मैरी कॉम यहीं की रहने वाली हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.