कांग्रेस हाईकमान के मंथन में मंडल की सीटों पर सामने आए नए चेहरे
पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांटे की टक्कर वाली सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए जाने का इंतजार कर रही थी लेकिन अब स्थिति फिर से बदल गई हैं।
मुरादाबाद। कांग्रेस में हलचल इन दिनों तेज है। भाजपा की अपनी रणनीति स्पष्ट है। पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांटे की टक्कर वाली सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए जाने का इंतजार कर रही थी, लेकिन अब स्थिति फिर से बदल गई हैं। कांग्रेस पार्टी एक दो दिन में अपनी दूसरी लिस्ट घोषित कर सकती है। इसमें उन लोकसभा क्षेत्रों जहां पहले चरण में चुनाव होने है वहां के प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही मुरादाबाद भी दूसरी लिस्ट में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पार्टी पदाधिकारियों दिल्ली में सोमवार देर रात केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई है।
इसमें 50 से अधिक सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई है, इसमें मुरादाबाद मंडल के लोकसभा क्षेत्र भी शामिल रहे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की बैठक में मंडल की छह सीटों पर समीकरण पर चर्चा हुई। किस सीट पर मुस्लिम और किस सीट पर ङ्क्षहदू प्रत्याशी मजबूती से लड़ेगा, इस पर चर्चा हुई। मुरादाबाद से प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का नाम लगभग फाइनल है। वहीं सम्भल सीट पर पार्टी सपा और बसपा गठबंधन की रणनीति को देखते हुए ङ्क्षहदू प्रत्याशी उतार सकती है। इसके दावेदारों में पूर्व विधायक एवं सांसद रह चुके कद्दावर नेता भी शामिल हैं। इसके साथ ही रामपुर, बिजनौर, अमरोहा और नगीना सीट पर भी मंथन हुआ। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद सीट पर अंतिम रूप से दो तीन नाम राज बब्बर, नसीमुद्दीन सिद्दीकी और एक स्थानीय नेता के नाम पर चर्चा हुई। तीसरे नाम को छोड़कर मुकाबला दो के ही बच रह गया है। प्रदेश अध्यक्ष मुरादाबाद से चुनाव लडऩे की इच्छा जता चुके हैं और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी उन्हें समर्थन प्राप्त है।