Move to Jagran APP

शिमला के सात विधानसभा क्षेत्रों में 490797 मतदाता लोकसभा चुनाव में करेंगे मतदान

लोस चुनाव में शिमला के सात विस क्षेत्रों में कुल 490797 सोलन के पांच विस क्षेत्रों में कुल 391435 तथा सिरमौर जिला के पांच विस क्षेत्रों में कुल 376853 मतदाता मत का प्रयोग करेंगे।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 10:41 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 10:41 AM (IST)
शिमला के सात विधानसभा क्षेत्रों में 490797 मतदाता लोकसभा चुनाव में करेंगे मतदान
शिमला के सात विधानसभा क्षेत्रों में 490797 मतदाता लोकसभा चुनाव में करेंगे मतदान

शिमला, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 19 मई को शिमला लोकसभा (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1259085 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शिमला में लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी राजेश्वर गोयल ने बताया कि लोकसभा चुनाव में शिमला के सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 490797, सोलन के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 391435 तथा सिरमौर जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 376853 मतदाता मत का प्रयोग करेंगे। 8473 सर्विस मतदाता भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

loksabha election banner

शिमला के सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं में 250845 पुरुष तथा 237530 महिलाएं मताधिकार का प्रयोग करेंगी। शिमला जिला के सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं में 2422 सर्विस मतदाता हैं। सोलन से कुल मतदाताओं में 200197 पुरुष तथा 188290 महिला मतदाता हैं। सोलन जिला में कुल मतदाताओं में 2937 सर्विस मतदाता हैं। सिरमौर जिला में कुल मतदाताओं में 194919 पुरुष तथा 178816 महिला मतदाता हैं। सिरमौर जिला में 3114 सर्विस मतदाता हैं।

चौपाल विधानसभा क्षेत्र में 76203 मतदाता

शिमला जिला के 60-चौपाल विधानसभा क्षेत्र में कुल 76203 मतदाता हैं। इनमें 39460 पुरुष तथा 36743 महिला मतदाता हैं। 61-ठियोग विधानसभा क्षेत्र में 40949 पुरुष तथा 40000 महिला मतदाताओं के साथ कुल 80949 मतदाता हैं।  62-कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में कुल 64625 मतदाता हैं। इनमें 30968 महिला तथा 33657 पुरुष मतदाता हैं। 63-शिमला विधानसभा क्षेत्र में कुल 50379 मतदाता हैं। इनमें 26684 पुरुष तथा 23695 महिला मतदाता हैं। 64-शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 36311 महिला मतदाता तथा 38354 पुरुष मतदाताओं के साथ कुल 74665 मतदाता हैं। 65-जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कुल 69557 मतदाता हैं। इनमें 34894 महिला तथा 34663 पुरुष मतदाता हैं। 67- रोहड़ू (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 34919 महिला तथा 37078 पुरुष मतदाताओं के साथ कुल 71997 मतदाता हैं। 60-चौपाल विधानसभा क्षेत्र में 543, 61- ठियोग विधानसभा क्षेत्र में 533, 62- कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 194, 63- शिमला विधानसभा क्षेत्र में 117, 64- शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 548, 65- जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 179 तथा 67- रोहड़ू (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 308 सर्विस मतदाता हैं। 

सभी सुविधाएं करवाई जाएंगी उपलब्ध

सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 88533 मतदाता हैं। इनमें 44790 पुरुष तथा 43743 महिला मतदाता हैं। 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 43858 पुरुष तथा 41225 महिला मतदाताओं के साथ कुल 85087 मतदाता हैं। नालागढ़ में चार ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं। 52 दून विधानसभा क्षेत्र में कुल 64806 मतदाता हैं। इनमें 33773 पुरुष तथा 31032 महिला मतदाता हैं। 53- सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 43707 पुरुष तथा 40574 महिला मतदाताओं के साथ कुल 84287 मतदाता हैं।54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 65785 मतदाता हैं। इनमें 34069 पुरुष तथा 31716 महिला मतदाता हैं। अर्की विधानसभा क्षेत्र में 720, नालागढ़ में 957, दून में 384, सोलन में 385 व कसौली में 491 सर्विस मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों में न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। 

शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 383 सर्विस मतदाता

सिरमौर जिला के 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति)विधानसभा क्षेत्र में कुल 73809 मतदाता हैं। इनमें से 37694 पुरुष तथा 36115 महिला मतदाता हैं। 56- नाहन विधानसभा क्षेत्र में 40639 पुरुष तथा 38966 महिला मतदाताओं के साथ कुल 79606 मतदाता हैं। 57- श्री रेणुका जी (अनुसूचित जाति ) विधानसभा क्षेत्र में कुल 70364 मतदाता हैं। इनमें 36262 पुरुष तथा 34102 महिला मतदाता हैं। 58- पांवटा साहिब में 41999 पुरुष तथा 38175 महिला मतदाताओं के साथ कुल 80177 मतदाता हैं। 59-शिलाई में 69783 मतदाता हैं। इनमें 38325 पुरुष तथा 31458 महिला मतदाता हैं। नाहन विधानसभा क्षेत्र में एक तथा पावटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में तीन ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 55-पच्छाद में 576, 56-नाहन में 927, 57-श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में 596, 58-पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 632 तथा 59- शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 383 सर्विस मतदाता हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.