Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस मुक्त होते ही देश से मिट जाएगी गरीबी: राजनाथ सिंह

Lok Sabha Election 2019. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सरकार आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए कृत संकल्प है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 09:46 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 05:24 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस मुक्त होते ही देश से मिट जाएगी गरीबी: राजनाथ सिंह
Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस मुक्त होते ही देश से मिट जाएगी गरीबी: राजनाथ सिंह

रांची/चतरा, जेएनएन। आने वाले तीन चार साल के अंतर पूरे भारत से उग्रवाद का सफाया कर दिया जाएगा। मोदी सरकार ने उग्रवाद के विरुद्ध पांच साल के दौरान कई ठोस निर्णय लिए हैं। इसमें सफलता भी मिली है। कुछ क्षेत्रों में उग्रवाद बचा है उसे भी निकट समय में समाप्त कर देंगे। यह बात मंगलवार को इटखोरी के परोका बगीचा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं। गृह मंत्री यहां भाजपा के प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा करने आए थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार बनने से पहले पूरे भारत में उग्रवादियों व आतंकियों का बोलबाला था। उग्रवादी व आतंकी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद ऐसी घटनाओं पर लगाम लगी। गृह मंत्री ने कहा कि भारत सरकार आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए कृत संकल्प है। इसके लिए सरकार को जो भी कदम उठाने पड़ेंगे सरकार उठाएगी। कांग्रेस पर वार करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस ने भारत के पक्ष को अंतरराष्ट्रीय मंच पर कमजोर कर दिया था। लेकिन अब हालात बदल गए। आतंकवाद के मुद्दे पर पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। कांग्रेस के न्याय योजना पर कटाक्ष करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू के समय से कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा लगाते आ रही है। अब राहुल गांधी भी यही नारा लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत कांग्रेस मुक्त होगा उसी दिन भारत से गरीबी समाप्त हो जाएगी। राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं का भी खुलकर बखान किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के राज में गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई गईं। भारत की अर्थ व्यवस्था दुरुस्त हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री ने सांसद सुनील कुमार सिंह के कार्यों की खूब प्रशंसा भी की। उन्होंने लोगों से सुनील सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इधर, चतरा में जनसभा को संबोधित करने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के चौपारण पहुंचे। यहां वे सेलहारा में केंद्रीय मंत्री और हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा के पक्ष में एक सभा को संबोधित कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.