Hingoli Lok Sabha Election Result 2019 : शिवसेना के हेमंत पाटील जीते
Hingoli Lok Sabha Election Result 2019 लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की हिंगोली से शिवसेना के हेमंत पाटील ने जीत दर्ज की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Hingoli Lok Sabha Election Result 2019 : लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की हिंगोली से शिवसेना के हेमंत पाटील ने जीत दर्ज की है। हेमंत पाटील ने 586312 वोट पाकर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के वानखेडे सुभाषराव बापूराव पाटील दूसरे नंबर पर रहे हैं। कुणालबाबा रोहिदास पाटील को 308456 वोट मिले हैं।
हिंगोली लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना प्रत्याशी हेमंत पाटील हैं। कांग्रेस से सुभाष वानखेड़े प्रत्याशी हैं। बीएसपी से धानवे दत्ता मारोती उम्मीदवार हैं। वर्ष 2014 में, महाराष्ट्र राज्य में, हिंगोली लोकसभा क्षेत्र से राजीव शंकरराव सातव का निर्वाचन हुआ. उन्हें 467397 वोट मिले. उनकी पार्टी कांग्रेस है. उन्होंने वानखेड़े सुभाष बापूराव को 1632 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी शिवसेना थी. 2014 में कुल 66.29 प्रतिशत वोट पड़े.
हिंगोली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र के 48 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। यह लोकसभा क्षेत्र देश के लिए हुए पांचवें संसदीय चुनावों के दौरान अस्तित्व में आया। यहां के लोगों ने पहली बार 1977 में अपना सांसद चुनने के लिए मतदान किया। इस संसदीय क्षेत्र में हदगांव विधानसभा क्षेत्र समेत 6 विधानसभा सीटों को समाहित किया गया है। हिंगोली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भी है। जिला मुख्यालय होने के चलते यहां पर सरकारी विभाग के सभी बड़े दफ्तर हैं। यहां का औंढा नागनाथ में स्थित ज्योतिर्लिंग धार्मिक दृष्टि से लोगों में बेहद प्रचलित है। प्राचीन मल्लिनाथ दिगंबर जैन मंदिर यहां का प्रमुख धार्मिक स्थल है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप