अवसरवादिता का नया अध्याय लिख रही है कांग्रेस : अनुराग ठाकुर
भाजपा के प्रत्याशी सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बदलते आचरण को अवसरवादिता की पराकाष्ठा बताते हुए कांग्रेसी नेताओं के मंदिर मंदिर जाकर आशीर्वाद लेने को ढ
हमीरपुर, जेएनएन। भाजपा के प्रत्याशी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास का नया अध्याय लिख रहा है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी बदली आवोहवा में अवसरवादिता का अभूतपूर्व अध्याय लिखने में व्यस्त है। कुछ समय पूर्व बहुसंख्यकों को कोसने वाले अब खुद के ¨हदू होने पर गर्व का दावा कर रहे हैं। चुनाव के दौरान नास्तिक भी अपनी आस्तीन पर अपना धर्म-जाति ओढ़कर चलते हैं। कांग्रेस ने अचानक फैसला किया कि वह अपने अध्यक्ष राहुल गांधी को जनेऊ धारी ब्राह्मण करार देगी। उन्हें अब शिव भक्त घोषित कर दिया गया है।
वह मंदिरों में जाने का मौका नहीं गंवाते। मगर देश ने उनका 2004, 2009 या 2014 में धार्मिक रुझान कभी नहीं देखा। कल तक भगवान श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले और राम सेतु को तोड़ने का प्लान बनाने वाले अब 'राम पथ' बनवाने की बात कर रहे हैं। हाल में ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा की। वे जिस लिपुलेख दर्रे के रास्ते यात्रा पर गए उधर से कम से कम 21 दिन लगते हैं, लेकिन राहुल गांधी ने नौ दिनों में ही यात्रा पूरी कर ली। मीडिया के सवालों पर वो अपनी यात्रा के बारे में चुप्पी साध लेते हैं।