Lok Sabha Election 2019: अडाणी पावर प्लांट को लेकर बाबूलाल ने भाजपा पर साधा निशाना
Babulal Marandi ने कहा कि 45 वर्षों से बेरोजगारी सबसे खतरनाक स्तर पर है। जीडीपी नीचे गिर गया। नोटबंदी और जीएसटी से छोटे कारोबारी तबाह हुए। गांवों में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई।
By Edited By: Published: Tue, 14 May 2019 08:12 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 08:32 AM (IST)
पथरगामा, जेएनएन। झाविमो सुप्रीमो सह सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को गोड्डा के पथरगामा प्रखंड के कुमरसी और बरमसिया मैदान में दो अलग अलग चुनावी सभाओं को संबोधित कर महागठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि संताल परगना में रैयतों की जमीन को सरकार ने अडाणी के हाथों लुटवाने का काम किया है। जनता सरकार को कभी माफ नहीं कर सकती।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण है। पूरे देश से भाजपा का सफाया होने वाला है। मोदी सरकार का जाना तय है। मोदी सरकार ने पांच साल में देश को रसातल पर पहुंचा दिया है। वर्तमान में बीते 45 वर्षों से बेरोजगारी सबसे खतरनाक स्तर पर है। जीडीपी नीचे गिर गया। नोटबंदी और जीएसटी से छोटे कारोबारी तबाह हुए। गांवों में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई। सरकार जनता को राष्ट्रवाद और देशभक्ति का पाठ पढ़ा रही है। कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने कहा था देश के 2 करोड़ों नौजवानों को हर साल नौकरी देंगे। नोटबंदी के बाद नौजवानों को चाय बेचने, पकौड़े तलने की सलाह दी गई। मरांडी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर न्याय योजना से गरीब परिवार को सालाना 72 हजार रुपये उनके खाते में दिया जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार ने संताल को अडाणी के हाथों गिरवी रख दिया। यूपीए सरकार में जमीन का मुआवजा 40 लाख रुपये प्रति एकड़ था। जिसे घटाकर मोदी सरकार ने 29 लाख कर दिया गया। अडाणी पावर प्लांट की बिजली गोड्डा अथवा झारखंड के लिए नहीं है, इसे बांग्लादेश भेजा जाएगा। विरोध करने वाले को सरकार जेल में बंद करवाती है। इससे पहले प्रथम मुख्यमंत्री को सुनने के लिए भीषण गर्मी में भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।
कुमरसी में सभा करने के बाद बाबूलाल का काफिला बरमसिया के लिए कूच किया। बरमसिया मैदान में भी उन्होंने मोदी सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि मजदूरों और किसानों को इस सरकार ने सर्वाधिक परेशान किया। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकारों पर भी प्रहार किया। मरांडी के साथ जेवीएम नेता अब्दुल वहाब शम्स जिप सदस्या फूल कुमारी, दीनदयाल यादव, दिगंबर ¨सह, पंकज चौधरी, वीरेंद्र ब्रह्म आदि मौजूद थे। मंच संचालन संजीव कुमार ने किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें