Move to Jagran APP

Godda Lok Sabha Election Result 2019: गोड्डा से भाजपा के निशिकांत दुबे जीते, जेवीएम के प्रदीप यादव को हराया

Godda Lok Sabha Election Result 2019 झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के निशिकांत दुबे चुनाव जीत गए हैं उन्होंने जेवीएम के प्रदीप यादव को हराया

By Gaurav TiwariEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 11:23 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 04:24 PM (IST)
Godda Lok Sabha Election Result 2019: गोड्डा से भाजपा के निशिकांत दुबे जीते, जेवीएम के प्रदीप यादव को हराया
Godda Lok Sabha Election Result 2019: गोड्डा से भाजपा के निशिकांत दुबे जीते, जेवीएम के प्रदीप यादव को हराया

नई दिल्ली, जेएनएन। Godda Lok Sabha Election Result 2019: झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के निशिकांत दुबे चुनाव जीत गए हैं, उन्होंने जेवीएम के प्रदीप यादव को हराया है। निशिकांत को 637610 वोट मिले जबकि प्रदीप यादव को 453383 मत मिले।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में झारखंड राज्य में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से निशिकांत दुबे का निर्वाचन हुआ उन्हें 380500 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने फुरकान अंसारी को 60682 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 65.98 प्रतिशत वोट पड़े।

गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र झारखंड का महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है। इस क्षेत्र में गोड्डा, देवघर और दुमका जिलों के कुछ इलाकों को समाहित किया गया है। इस क्षेत्र से सुंदर नदी बहती है। इस ऐतिहासिक क्षेत्र से पाषाण युग के हथौड़ों, तीर-कांड, कृषि उपकरण समेत कई औजार मिले हैं। इस क्षेत्र में वैदिक काल की सभ्यता के निशान भी मिले हैं। यह जिला खनिज संपदाओ से भरा है। यहां एशिया प्रसिद्ध खुला कोयला खदान ललमटिया है। जिसके कोयले से दो ताप बिजली घर कहलगांव और फरक्का संचालित होती है। राजा बसंत राय के निवास स्थान बसंतराय यहां का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यहां पर चैत्र संक्रांति से 15 दिनों के लिए मेले का आयोजन किया जाता है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.