Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : अर्जुन मुंडा ने विद्युत के लिए पोटका में मांगे वोट

Lok Sabha Election 2019. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के पोटका इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने सभा भी की।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 05:40 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 05:40 PM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 : अर्जुन मुंडा ने विद्युत के लिए पोटका में मांगे वोट
Lok Sabha Election 2019 : अर्जुन मुंडा ने विद्युत के लिए पोटका में मांगे वोट
घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के पोटका इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने सभा भी की। 

अर्जुन मुंडा ने कहा कि विपक्ष के लोग केवल मतदाताओं को भरमा रहे हैं। दरअसल, विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। ऐसे में झूठ बोलने के सिवा विपक्ष के पास कोई चारा भी नहीं है। इस मौके पर पोटका विधायक मेनका सरदार, ईचागढ़ के विधायक साधुचरण महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बुलुरानी सिंह, भाजपा नेता काली शर्मा, लखी चरण कुंडू, राजू सरदार विनोद सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक साधुचरण महतो ने कहा कि विपक्षी महागठबंधन ठगबंधन है। यह राज्य और देश को लूटने के मकसद से बना है। उससे सावधान रहने की जरूरत है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.