Singhbhum, Jharkhand Lok Sabha Election 2019 : गिलुवा-गीता में रोचक जंग, कौन बनेगा सिंहभूम का 'सिंह'
Lok Sabha Election 2019. सिंहभूम झारखंड की एकमात्र ऐसी संसदीय सीट है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल दोनों ने हुंकार भरी है।
जमशेदपुर, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 झारखंड के सिंहभूम संसदीय सीट से भाजपा और कांग्रेस दोनों की प्रतिष्ठा जुड़ी है। इस सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उनका सीधा मुकाबला महागठबंधन की कांग्रेस उम्मीदवार गीता कोड़ा से है। झारखंड की एकमात्र ऐसी संसदीय सीट है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल दोनों ने हुंकार भरी है।
आदिवासी बहुल इस सीट के सियासी समीकरण काफी उलझे हुए हैं। मुद्दों की धुरी जल, जंगल, जमीन पर आकर टिक गई है। जो इन्हें साध लेगा दिल्ली तक पहुंच जाएगा। सिंहभूम में प्रचार के अंतिम दिन दोनों ही दलों ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर अपना दम दिखाया है। यहां भाजपा की ताकत उसके संगठन की मजबूती है जबकि महागठबंधन की ताकत उनकी एकजुटता। महागठबंधन की ताकत उसकी कमजोरी भी बताई जा रही है, कांग्रेस को सहयोगी दल झामुमो के सभी विधायकों का वैसा सहयोग नहीं मिल रहा है, जैसा आकलन किया गया था।
प्रत्याशियों की सूची
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गीता कोड़ा
भारतीय जनता पार्टी लक्ष्मण गिलुवा
झामुमो(उलगुलान) कृष्णा मार्डी
बसपा परदेशी लाल मुंडा
अंपाआइं प्रताप सिंह बानरा
कलिंगा सेना हरि उरांव
सोयूसेंऑइं (क.) चंद्र मोहन हेम्ब्रम
निर्दलीय अनिल सोरेन
निर्दलीय पुष्पा सिंकू
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप