Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections: टिकट रेस में पिछड़ रहे दिग्गज, पार्टियों की इन पर पैनी नजर

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पार्टियां संभलकर कदम बढ़ा रही हैं। दिग्गजों की भी पार्टी में नहीं चल रही है। पार्टियां अब गुप्त सर्वे के जरिए दावेदारों की तलाश में जुट गई हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 06:23 PM (IST)
Lok Sabha Elections: टिकट रेस में पिछड़ रहे दिग्गज, पार्टियों की इन पर पैनी नजर
Lok Sabha Elections: टिकट रेस में पिछड़ रहे दिग्गज, पार्टियों की इन पर पैनी नजर

पानीपत [जगमहेंद्र सरोहा]। लोकसभा के चुनावी रणभेरी बजते ही विभिन्न दल मजबूत प्रत्याशी के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। इसी कड़ी में कहीं गुप्त सर्वे कराया गया है तो कहीं कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली जा रही है। जहां भाजपा टिकटों की टिकटिक में सबसे आगे है तो कांग्रेस और जजपा में भी हलचल तेज है। आप, लोसुपा और बसपा अभी खामोश ही दिखाई दे रहे हैं। भाजपा ने कुछ हद तक नाम भी फाइनल कर लिये हैं। घोषणा बाकी है। दूसरे दल इस दाव में हैं कि दावेदारी की दौड़ में पिछड़े भाजपाइयों पर बाजी लगा सकते हैं।

loksabha election banner

भाजपा में स्थानीय नेताओं में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। वहीं मेनका गांधी का भी नाम लिया जा रहा है। इसके साथ केंद्र के एक और मंत्री का नाम करनाल के लिए चर्चाओं में हैं। उनके नाम की पर्ची फिलहाल खोली नहीं गई है।

 vijay

विजय लक्ष्मी पालीवाल।

विजयलक्ष्मी पर जजपा की नजर
बड़े औद्योगिक घराने की बहू विजय लक्ष्मी पालीवाल ने पिछले सप्ताह भाजपा के टिकट पर दावेदारी ठोकी थी। वे खुद मीडिया से रूबरू हुई थीं। कहा कि वे भाजपा से 30-32 साल से जुड़ी हुईं हैं। करनाल लोस क्षेत्र से भाजपा के संभावित उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने दावेदारी नहीं छोड़ी है। उनके निकटतम सूत्रों की माने तो छह महीने पहले बनी जननायक जनता पार्टी ने उनसे संपर्क साधा है। विजय लक्ष्मी पालीवाल सहमत होती हैं तो जजपा उनको अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

 sanjay

संजय भाटिया।

बड़े चेहरे की जुगत में कांग्रेस
कांग्रेस बड़े चेहरे को उतार सकती है। पार्टी के जानकारों की माने तो गन्नौर के विधायक कुलदीप शर्मा के बेटे चाणक्य को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। भूपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में गठित कमेटी दूसरे विकल्प पर भी विचार कर रही है।

बसपा-लोसुपा कृष्ण के निकट
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने पिछले दिनों बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया। नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारकर अच्छी उपस्थिति भी दर्ज कराई। लोसुपा का यह पहला लोकसभा चुनाव होगा। पालिका बाजार के प्रधान कृष्ण अग्रवाल ने वैश्य समाज को आगे कर भाजपा से टिकट की मांग की है। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रितेश शर्मा भी बैठक में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि लोसुपा नेता कृष्ण अग्रवाल से संपर्क साधे हुए है। सियासत में सब जायज बताया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.