Move to Jagran APP

Durg Lok Sabha Election Result 2019 Live: दुर्ग में बीजेपी के विजय बघेल जीते

Durg Lok Sabha Election Result 2019 Live छत्तीसगढ़ के दुर्ग संसदीय क्षेत्र से विजय बघेल ने 849374 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की है।

By Gaurav TiwariEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 12:16 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 01:53 PM (IST)
Durg Lok Sabha Election Result 2019 Live: दुर्ग में बीजेपी के विजय बघेल जीते
Durg Lok Sabha Election Result 2019 Live: दुर्ग में बीजेपी के विजय बघेल जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Durg Lok Sabha Election Result 2019 Liveछत्तीसगढ़ के दुर्ग संसदीय क्षेत्र 2019 भारतीय जनता पार्टी के विजय बघेल ने 849374 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की है। 

loksabha election banner

वर्ष 2014 में छत्‍तीसगढ़ राज्य में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से ताम्रध्वज साहू का निर्वाचन हुआ। उन्हें 570687 वोट मिले। उनकी पार्टी कांग्रेस है। उन्होंने सरोज पांडेय को 16848 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी। 2014 में कुल 67.74 प्रतिशत वोट पड़े।

शिवनाथ नदी तट पर स्थित दुर्ग संसदीय क्षेत्र औद्योगिक विकास, सांस्कृतिक, सामाजिक समरसता का प्रतीक है। एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा कारखाना भिलाई इस्पात संयंत्र दुर्ग जिले में ही स्थापित है। दुर्ग जिले के भिलाई शहर को लघु भारत भी कहा जाता है। दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ की राजनीति का बड़ा केंद्र है। वर्तमान में दुर्ग जिले से तीन सांसद हैं, जिसमें एक ताम्रध्वज साहू लोकसभा और मोतीलाल वोरा व डॉ. सरोज पांडेय राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय वर्ष 1982-83 में दुर्ग जिला निवासी मोतीलाल वोरा मुख्यमंत्री बने। वर्तमान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दुर्ग संसदीय क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। स्वतंत्रता संग्राम में दुर्ग जिले के सेनानियों का बड़ा योगदान रहा है।

दुर्ग जिले में तीन नगर निगम, तीन नगर पालिका परिषद, तीन नगर पंचायत, तीन ब्लॉक मुख्यालय, तीन विश्वविद्यालय और सीमेंट के तीन कारखाने हैं। जैन समाज के तीन बड़े तीर्थ भी दुर्ग, नगपुरा व कैवल्यधाम दुर्ग जिले में स्थापित हैं। दुर्ग जिला का गठन 01 जनवरी 1906 को रायपुर और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर किया गया है। उस समय आज के राजनांदगांव और कबीरधाम (कवर्धा) जिला भी दुर्ग जिले का हिस्सा थे। 26 जनवरी 1973 को जिला दुर्ग का विभाजन हुआ और अलग राजनांदगांव जिला अस्तित्व में आया। 01 जनवरी 2012 को हुए विभाजिन में दो और नए जिले बेमेतरा और बालोद अस्तित्व में आए। वर्ष 1906 से पहले दुर्ग रायपुर जिले की एक तहसील हुआ करता था। 1906 में दुर्ग जिला गठन के दौरान दुर्ग, बेमेतरा और बालोद तीन तहसीलें बनाई गईं। यहां की कुल जनसंख्या करीब 18 लाख है। साहू-कुर्मी की बहुलता है और दोनों मिलाकर करीब 53 फीसद हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.