Move to Jagran APP

Deoria Lok Sabha Election Result 2019: देवरिया सीट पर भाजपा के रमापति राम त्रिपाठी ने कमल खिलाया

Deoria Lok Sabha Election Result देवरिया से भाजपा के रमापति राम त्रिपाठी ने 580644 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है। यहां से बसपा के विनोद कुमार जायसवाल दूसरे स्‍थान पर रहे हैं।

By NiteshEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 05:33 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:19 PM (IST)
Deoria Lok Sabha Election Result 2019: देवरिया सीट पर भाजपा के रमापति राम त्रिपाठी ने कमल खिलाया
Deoria Lok Sabha Election Result 2019: देवरिया सीट पर भाजपा के रमापति राम त्रिपाठी ने कमल खिलाया

नई दिल्ली, जेएनएन। Deoria Lok Sabha Election Result 2019: देवरिया लोकसभा से भाजपा के रमापति राम त्रिपाठी ने सर्वाधिक 580644 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है। यहां से बसपा के विनोद कुमार जायसवाल 330713 वोटों के साथ दूसरे स्‍थान पर रहे हैं। कांग्रेस के नियाज अहमद 51056 वोटों के साथ तीसरे स्‍थान पर रहे।

वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश में देवरिया लोकसभा क्षेत्र से कलराज मिश्र का निर्वाचन हुआ। उन्हें 496500 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने नियाज अहमद को 265386 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीएसपी थी। 2014 में कुल 53.8 प्रतिशत वोट पड़े।

loksabha election banner

देवरिया का इतिहास काफी पुराना है। माना जाता है कि देवरिया नाम की उत्पत्ति ‘देवारण्य’ या ‘देवपुरिया’ से हुई थी। आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, ‘देवरिया’ नाम इसके मुख्यालय के नाम से लिया गया है और इसका मतलब होता है एक ऐसा स्थान, जहां कई मंदिर होते हैं।

संत देवरहा बाबा की धरती के रूप में इसकी विशेष ख्याति है। बिहार राज्य से सीमा साझा करने वाली देवरिया संसदीय सीट का इतिहास देश के पहले लोकसभा चुनाव (1952) से शुरू होता है। वर्तमान में यहां से कद्दावर भाजपा नेता कलराज मिश्र सांसद हैं, पर यहां लंबे समय तक कांग्रेस का दबदबा रहा है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.