Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : नक्सली दस्ते के सदस्य रहे इस शख्स ने कही बड़ी बात, जानिए

बुलेट के बल पर कभी मतदान बाधित करने वाला चुनू मुंडा अब कहते हैं कि बुलेट से विकास संभव नहीं है। हमें लोकतांत्रिक तरीके से ही व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 12:23 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 12:23 PM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 :  नक्सली दस्ते के सदस्य रहे इस शख्स ने कही बड़ी बात, जानिए
Lok Sabha Election 2019 : नक्सली दस्ते के सदस्य रहे इस शख्स ने कही बड़ी बात, जानिए

डुमरिया(पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। कभी बंदूक के बल पर मतदान बाधित करने वाला चुनू मुंडा अब कहते हैं कि बुलेट से विकास संभव नहीं है। हमें लोकतांत्रिक तरीके से ही व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। कान्हु मुंडा दस्ते में शामिल चुनू मुंडा ने 15 फरवरी 2017 को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। अब प्रशासन की मदद से वे गांव में खेती कर जीवन-यापन कर रहे हैं। 

loksabha election banner

24 वर्षीय चुनू मुंडा पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत गुड़ाबांदा के जियान गांव के नूतनडीह टोला निवासी हैं। इसबार लोकसभा चुनाव और मतदान को लेकर काफी उत्साहित हैं। पहली बार 12 मई को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। उनका मानना है कि एक अच्छी सरकार ही गांव का समुचित विकास कर सकती है। योजनाएं जब आएंगी तो गांवों में विकास होगा। इससे जीवन मे खुशियां आएंगी। चुनू मुंडा कहते हैं- मैंने इसकी बानगी जियान गांव में देख लिया है।

अब बदल गई है जियान की सूरत

चुनू मुंडा।

15 फरवरी 2017 को कान्हु मुंडा दस्ते के साथ आत्मसमर्पण के कुछ दिन बाद ही उनकी व शंकर मुंडा की पत्नी को सरकार ने रिहा कर दिया। तत्कालीन वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप टी मैथ्यू ने जियान गांव के लोगों की जीवनशैली में बदलाव लाने की पहल की। उनके प्रयास से बनगोड़ा एवं नूतनडीह में सब्जी की खेती शुरू हुई। पहली बार वहां सिंचाई सुविधा मुहैया कराई गई। नूतनडीह में जलमीनार बनी। पेयजल संकट दूर हुआ। बनगोड़ा में भी निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिस प्रशासन की मदद से ही उपज रखने के लिए नूतनडीह में दो, बनगोड़ा व जियान में एक एक गोदाम का निर्माण कराया गया है। चुनू मुंडा कहते हैं कि जितना वादा किया गया था उतना तो जमीन पर नहीं कर पाया, परंतु लोकतांत्रिक तरीके से ही विकास की लकीर ङ्क्षखची जा सकती है। चुनू मुंडा ने कहा कि मुचरीशोल उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बूथ है। इस बार वोट देने जरूर जाएंगे।

 लोकतंत्र में आस्था

- 15 फरवरी 2017 को नक्सली कान्हु मुंडा दस्ते के साथ किया था सरेंडर

- पहली बार गांव के बूथ पर वोट डालने जाएगा 24 वर्षीय चुनू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.