Dadar and Nagar Haveli Lok Sabha Election Result 2019: निर्दलीय उम्मीदवार देलकर मोहनभाई सांझीभाई ने भाजपा के नटूभाई गोमनभाई पटेल को 9001 वोटों से हराया
Dadar and Nagar Haveli Lok Sabha Election Result 2019 दादरा और नगर हवेली लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार देलकर मोहनभाई सांझीभाई ने 90421 वोट पाकर जीत हासिल की।
नई दिल्ली, जेएनएन। Dadar and Nagar Haveli Lok Sabha Election Result 2019: दादरा और नगर हवेली लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार देलकर मोहनभाई सांझीभाई ने 90421 वोट पाकर जीत हासिल कर ली है। भाजपा के प्रत्याशी नटूभाई गोमनभाई पटेल दुसरे स्थान पर रहे उन्हें कुल 81420 वोट मिले हैं। और यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रभु रत्नभाई टोकिया 8608 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
वर्ष 2014 में, दादर और नागर हवेली राज्य में, दादर और नगर हवेली लोकसभा क्षेत्र से नाटुभाई गोमनभाई पटेल का निर्वाचन हुआ. उन्हें 80790 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने मोहनभाई संजीभाई देलकर को 6214 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 84.09 प्रतिशत वोट पड़े.
दादरा और नगर हवेली लोकसभा क्षेत्र भारत का केंद्र शासित प्रदेश है। सिलवासा इस प्रदेश की राजधानी है। यह लोकसभा क्षेत्र महाराष्ट्र और गुजरात के बीच है। इस प्रदेश पर मराठाओं का और फिर पुर्तगाली साम्राज्य का शासन था। अगस्त महीने को यहां के लोग मुक्ति दिवस के रूप में मनाते हैं। दादरा और नगर हवेली प्रमुख रूप से ग्रामीण क्षेत्र है। यहां का 40 फीसदी हिस्सा वनों से घिरा है। दमनगंगा यहां की प्रमुख नदी है जो अरब सागर में जाकर मिलती है। यहां हर साल तारपा उत्सव, पतंग उत्स मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बड़ी सख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप