Lok Sabha Election 2019: झारखंड के कोडरमा से राजकुमार, पलामू से सुषमा CPI ML उम्मीदवार
Lok Sabha Election 2019. लोकसभा चुनाव के लिए भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सोमवार को रांची में पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 12:37 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 12:46 PM (IST)
रांची, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 - झारखंड में विपक्षी महागठबंधन से दरकिनार किए जाने के बाद भारतीय कम्युनस्टि पार्टी- माले ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कोडरमा से राजकुमार यादव व पलामू से सुषमा मेहता माले की उम्मीदवार बनाए गए हैं। रांची में दीपांकर भट्टाचार्य ने भाकपा माले कार्यालय में प्रत्याशियाें के नामों का एलान किया। उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा पर करारा तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान माहौल में झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी एनपीए यानी नॉन परफोर्मिंग एसेट हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें