Move to Jagran APP

Rajmahal Lok Sabha Election Result 2019 Live Update: राजमहल ने बचाई झामुमो की लाज, विजय हांसदा दूसरी बार बने सांसद

Rajmahal Lok Sabha Election Result झामुमो के विजय हांसदा को 507830 मत मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी हेमलाल के पक्ष में 408635 वोट पड़े। विजय ने 99195 मतों से जीत दर्ज की।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:49 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 11:45 PM (IST)
Rajmahal Lok Sabha Election Result 2019 Live Update: राजमहल ने बचाई झामुमो की लाज, विजय हांसदा दूसरी बार बने सांसद
Rajmahal Lok Sabha Election Result 2019 Live Update: राजमहल ने बचाई झामुमो की लाज, विजय हांसदा दूसरी बार बने सांसद
साहिबगंज, जेएनएन। Rajmahal Lok Sabha Election Result: झारखंड के राजमहल लोकसभा क्षेत्र में झामुमो के विजय हांसदा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के हेमलाल मुर्मू को पराजित किया है।

गुरुवार सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच साहिबगंज के लोहंडा पॉलीटेक्निक में मतगणना शुरू हुई। मतगणना की शुरूआत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी झामुमो के विजय तो कभी भाजपा के हेमलाल आगे-पीछे होते रहे। लेकिन, दस चक्र की गिनती के बाद झामुमो प्रत्याशी ने बढ़त बनाई तो फिर बढ़ते ही गए। झामुमो के विजय हांसदा को 507830 मत मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में 408635 वोट पड़े हैं। विजय हांसदा ने हेमलाल को 99,195 मतों के अंतर से पराजित किया।

दूसरी बार सांसद बने विजय हांसदाः झामुमो के विजय हांसदा दूसरी बार सांसद बने हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार राजमहल लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी।
राजमहल ने झामुमो की बचाई लाजः राजमहल लोकसभा क्षेत्र ने भाजपा की लाज बचाई है। कांग्रेस के साथ गठबंधन बना झामुमो चार लोकसभा सीट-राजमहल, जमशेदपुर, गिरिडीह और दुमका में चुनाव लड़ रहा था। सफलता सिर्फ राजमहल में मिली है। यहां झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा ने जीत दर्ज की है।   
  •  राजमहल लोकसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम
    क्रमांक   प्रत्याशी नाम           पार्टी          ईवीएम मत     पोस्टल मत        कुल मत        प्रतिशत
1 GOPIN SOREN Communist Party of India (Marxist) 35577 9 35586 3.4
2 BAIDHNATH PAHADIYA Bahujan Samaj Party 10360 14 10374 0.99
3 MONIKA KISKU All India Trinamool Congress 17400 27 17427 1.66
4 VIJAY KUMAR HANSDAK Jharkhand Mukti Morcha 506589 1241 507830 48.47
5 HEMLAL MURMU Bharatiya Janata Party 407626 1009 408635 39
6 NEERAJ HEMBROM All India Forward Bloc 7533 10 7543 0.72
7 MAHASHAY TUDU Hindusthan Nirman Dal 2767 0 2767 0.26
8 MARY NISHA HANSDAK Bahujan Mukti Party 2946 2 2948 0.28
9 CHRISTOPHER MURMU Independent 3002 3 3005 0.29
10 BARNAD HEMBROM Independent 4254 0 4254 0.41
11 MANGAL MARANDI Independent 8232 2 8234 0.79
12 MANDAL HANSDA Independent 12128 2 12130 1.16
13 MAHENDRA HANSDA Independent 9074 3 9077 0.87
14 MAHESH PAHADIYA Independent 4926 2 4928 0.47
15 NOTA None of the Above 12898 21 12919 1.23

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.