Move to Jagran APP

Dumka Lok Sabha Election Result 2019: चेले सुनील सोरेन के हाथों झामुमो प्रमुख शिबू की करारी हार, नौवीं बार सांसद बनने का टूटा सपना

Dumka Lok Sabha Election Result दुमका लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने चमत्कार कर दिखाया है। उन्होंने झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन को शिकस्त दी है।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:36 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 11:40 PM (IST)
Dumka Lok Sabha Election Result 2019: चेले सुनील सोरेन के हाथों झामुमो प्रमुख शिबू की करारी हार, नौवीं बार सांसद बनने का टूटा सपना
Dumka Lok Sabha Election Result 2019: चेले सुनील सोरेन के हाथों झामुमो प्रमुख शिबू की करारी हार, नौवीं बार सांसद बनने का टूटा सपना

दुमका, जेएनएन। Dumka Lok Sabha Election Result: झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन का नाैवीं बार लोकसभा में जाने का सपना टूट गया है। सोरेन को अपने राजनीतिक गढ़ दुमका में ही हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें शिकस्त दी है भाजपा के सुनील सोरेन ने।

गुरुवार को दुमका लोकसभा के मतों की गिनती इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना हॉल शुरू हुई। किसी को उम्मीद नहीं थी कि झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन चुनाव हार जाएंगे। लेकिन, मतगणना की शुरूआत में ही भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने बढ़त ली तो अंत तक जारी रही। भाजपा प्रत्याशी सुनील को 484923 मत मिले हैं। जबकि झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन को 437333  मत। भाजपा प्रत्याशी सोरेन ने 47590 मतों के अंतर से बढ़त प्राप्त की।

loksabha election banner


चेले ने दी गुरु को शिकस्तः भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन से ही राजनीति सीखी। वे शुरूआत में झामुमो में थे। बाद में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा ने उन्हें दिसोम गुरु शिबू सोरेन के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा। परिणाम सामने है। 

                                 दुमका लोकसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम
क्रमांक     प्रत्याशी नाम       पार्टी नाम       ईवीएम मत    पोस्टल मत       कुल मत      प्रतिशत

1 ARJUN PUJHAR All India Trinamool Congress 13084 20 13104 1.28
2 SHIBU SOREN Jharkhand Mukti Morcha 436158 1175 437333 42.63
3 SUNIL SOREN Bharatiya Janata Party 483748 1175 484923 47.26
4 SENAPATI MURMU Communist Party of India 16150 7 16157 1.57
5 STEPHAN BESRA Bahujan Samaj Party 3262 11 3273 0.32
6 SATISH SOREN Jharkhand People's Party 1923 3 1926 0.19
7 THAKUROON SOREN Independent 5569 2 5571 0.54
8 PROBINA MURMU Independent 2228 2 2230 0.22
9 BAGHRAI SOREN Independent 2074 1 2075 0.2
10 MOHRIL MURMU Independent 2211 2 2213 0.22
11 RAMESH TUDU Independent 2578 1 2579 0.25
12 RASKA SOREN Independent 5135 0 5135 0.5
13 RAJESH BESRA Independent 5882 0 5882 0.57
14 DR. SHRILAL KISKU Independent 16562 0 16562 1.61
15 SAMUEL TUDU Independent 12609 0 12609 1.23
16 NOTA None of the Above 14365 31 14396 1.4

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.