Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्‍ट, भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अशोक दोहरे का भी नाम

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Fri, 29 Mar 2019 03:04 PM (IST)

    कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार का एक के बाद एक दो लिस्‍ट जारी कर दी हैं। दूसरी लिस्‍ट में पांच उम्‍मीदवारों की घोषणा की गई है।

    Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्‍ट, भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अशोक दोहरे का भी नाम

    नई दिल्‍ली, एएनआइ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्‍ट जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार का एक के बाद एक दो लिस्‍ट जारी कर दी हैं। दूसरी लिस्‍ट में पांच उम्‍मीदवारों की घोषणा की गई है। इसमें एक उम्‍मीदवार अशोक दोहरे  उत्‍तर प्रदेश के इटावा से ऐसे भी हैं, जिन्‍होंने आज ही भाजपा को छोड़ कांग्रेस ज्‍वाइन की है। इसके अलावा असम की चार सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्‍मीदवार घोषित किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले कांग्रेस ने आज जो लिस्‍ट जारी की, उसमें 7 उम्‍मीदवार ओडिशा, 4 बिहार और एक उम्‍मीदवार उत्‍तर प्रदेश से है। इस लिस्‍ट में लोकसभा की पूर्व स्‍पीकर का भी नाम है, जिन्‍हें बिहार के सासाराम से उम्‍मीवार चुना गया है।

    बता दें कि महागठबंधन की बैठक से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बिहार के सुपौल से रंजीत रंजन, समस्तीपुर से अशोक कुमार, मुंगेर से नीलम देवी, सासाराम से मीरा कुमार को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी का नाम हटा अब सुप्रिया श्रीनाते को टिकट दिया है।

    चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

    comedy show banner