Move to Jagran APP

कांग्रेस के 31 प्रत्याशियों की दो और सूचियां जारी, मुंबई नार्थ ईस्‍ट से संजय निरुपम होंगे उम्‍मीदवार

कांग्रेस ने सोमवार को लोकसभा की 31 सीटों के लिए प्रत्याशियों की दो और सूचियां जारी कर दीं। इनमें महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता संजय निरुपम का नाम प्रमुख है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 09:37 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 07:29 AM (IST)
कांग्रेस के 31 प्रत्याशियों की दो और सूचियां जारी, मुंबई नार्थ ईस्‍ट से संजय निरुपम होंगे उम्‍मीदवार
कांग्रेस के 31 प्रत्याशियों की दो और सूचियां जारी, मुंबई नार्थ ईस्‍ट से संजय निरुपम होंगे उम्‍मीदवार

नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस ने सोमवार को लोकसभा की 31 सीटों के लिए प्रत्याशियों की दो और सूचियां जारी कर दीं। इनमें महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता संजय निरुपम का नाम प्रमुख है। उन्हें मुंबई (उत्तर-पश्चिम) सीट से टिकट दिया गया है। पहली सूची में कुल 26 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई, जिनमें एक महाराष्ट्र और 25 पश्चिम बंगाल के शामिल हैं।

loksabha election banner

दूसरी सूची में छत्तीसगढ़ और गोवा से दो-दो और एक दमन और दीव के प्रत्याशी का नाम शामिल है। कर्नाटक में कांग्रेस की गठबंधन साझीदार जदएस ने बंगलोर उत्तर लोकसभा सीट कांग्रेस को वापस दे दी है। कांग्रेस ने यहां से कर्नाटक सरकार में मंत्री कृष्णा ब्यारे गौड़ा को मैदान में उतारा है।


 

पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट से मुहम्मद आलम, कोलकाता दक्षिण से मीता चक्रबर्ती, हावड़ा से सुवरा घोष तथा हुगली से प्रतुल साहा को टिकट दिए गए हैं। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडणकर को उत्तर गोवा तथा फ्रांसिस्को सरदिन्हा को दक्षिण गोवा संसदीय क्षेत्र से उतारा गया है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए अब तक कुल 258 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 

ओडिशा के विधानसभा चुनाव के लिए भी चार प्रत्याशी घोषित  
ओडिशा के विधानसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस ने चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। राउरकेला सीट के प्रत्याशी मुक्तिकांत बिस्वाल की जगह बीरेन सेनापति पार्टी के नए प्रत्याशी होंगे। हिंजुली विधानसभा क्षेत्र से रामकृष्ण पांडा की जगह अब शंभुनाथ पाणिग्रही प्रत्याशी होंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.