Lok Sabha Election 2019 : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा सात को चाईबासा में
Lok Sabha Election 2019. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी चाईबासा में चुनावी सभा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के एक दिन बाद यानी सात मई को उनकी सभा रखी गई है।
आदित्यपुर(सरायकेला-खरसावां), जेएनएन। सिंहभूम सीट पर काबिज होने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू संसदीय क्षेत्र के आदित्यपुर में चुनावी सभा कर चुके हैं। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा होगी। वे चाईबासा में चुनावी सभा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के एक दिन बाद यानी सात मई को उनकी सभा रखी गई है।
कांग्रेस के कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सात मई को चाईबास आएंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और गीता कोड़ा के अलावा पार्टी के कई बड़े नेता होंगे। विपक्षी महागठबंधन के तहत सिंहभूम सीट कांग्रेस के खाते में है और पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को यहां से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर भाजपा काबिज है और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा यहां से सांसद हैं। पार्टी ने उन्हें ही उम्मीदवार बनाया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप