Move to Jagran APP

LokSabha Election 2019: अजय, ददई, कीर्ति या राजेंद्र... बोलो-बोलो धनबाद से कांग्रेस का कैंडिडेट काैन?

कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं होने से पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पशोपेश की स्थिति में हैं ।झारखंड में महागठबंधन के अंदर धनबाद सीट कांग्रेस के खाते में आई है।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 06:45 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 06:45 PM (IST)
LokSabha Election 2019: अजय, ददई, कीर्ति या राजेंद्र... बोलो-बोलो धनबाद से कांग्रेस का कैंडिडेट काैन?
LokSabha Election 2019: अजय, ददई, कीर्ति या राजेंद्र... बोलो-बोलो धनबाद से कांग्रेस का कैंडिडेट काैन?

धनबाद, जेएनएन। भाजपा ने धनबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वर्तमान सांसद पीएन सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। सिंह ने चुनाव प्रचार शुरू भी कर दिया है। लेकिन, कांग्रेस अभी असमंजस में है। यहां से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, राजेंद्र प्रसाद सिंह, दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद, अजय कुमार दुबे के नाम की चर्चा है। इन्हीं में किसी एक नाम को लेकर कांग्रेसी सुबह उड़ते हैं और शाम को फिर बैठ जाते हैं। 

loksabha election banner

कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं होने से पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पशोपेश की स्थिति में हैं ।झारखंड में महागठबंधन के अंदर धनबाद सीट कांग्रेस  के खाते में आई है। कांग्रेस के खाते सात लोकसभा सीट आई है जिसमें धनबाद लोकसभा क्षेत्र भी शामिल है। पार्टी में दूसरी सीटों की तुलना में सबसे अधिक दावेदार यहीं पर हैं। पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद से लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार का नाम यहां से उछल रहा है। वहीं मजदूर नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे व राजेंद्र प्रसाद सिंह, युवा चेहरा मयूर शेखर झा, पिछली बार के लोकसभा उम्मीदवार अजय दुबे समेत भूमिहार बिरादरी से विजय कुमार सिंह टिकट की दौड़ में हैं। दावेदारों की लंबी फेहरिस्त से एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। तस्वीर साफ होने में अभी एक-दो दिन और लग सकता है। 

विवाद से बचने को पार्टी ला सकती बाहरी उम्मीदवारः कांग्रेस धनबाद से पीएन सिंह की काट में मजबूत उम्मीदवार, सर्वे रिपोर्ट समेत गुटबाजी के पहलुओं पर अध्ययन कर अंतिम निर्णय लेगी। इसी कारण उम्मीदवार के चयन में देरी हो रही है। अधिकतर दावेदारों को लेकर पार्टी के अंदर अलग-अलग तरह से गुटबाजी है। कांग्रेस हर हाल में धनबाद सीट जीतना चाहती है, इसलिए ऐसे उम्मीदवार पर विचार कर रही है जिसपर विवाद उत्पन्न न हो और लोकसभा सीट भी निकाल ले। ऐसी स्थिति में कांग्रेस विवाद से बचने के लिए बाहरी या नया चेहरा भी ला सकती है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार या कीर्ति झा आजाद में कोई एक पसंद बन सकते हैं। वैसे डॉ. अजय कुमार का यहां से लडऩे की चर्चा जोरों पर है। 

इधर कांग्रेसियों की बढ़ रही धड़कनें : हर दिन बीतने के साथ कांग्रेसियों की धड़कनें बढ़ती जा रही है कि कौन इस बार धनबाद से कांग्रेस का प्रत्याशी होगा। केवल कांग्रेसी नहीं विरोधी दल के लोगों में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। यही नहीं भाजपा समर्थक टिकट के एलान के बाद से चुनाव की तैयारी में भी जुट गए हैं। जबकि कांग्रेस से उम्मीदवार के एलान में देरी से पार्टी कार्यकर्ता पशोपेश में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.