Move to Jagran APP

CM Yogi in Amethi: गांधी के नाम पर देश के लोगों की आंखों में धूल झोंकते रहे राहुल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगदीशपुर में जनसभा को संबोधित की। उन्होंने कहा कि भारत में राहुल गांधी और इटली में कुछ और नाम।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 05:41 PM (IST)
CM Yogi in Amethi: गांधी के नाम पर देश के लोगों की आंखों में धूल झोंकते रहे राहुल
CM Yogi in Amethi: गांधी के नाम पर देश के लोगों की आंखों में धूल झोंकते रहे राहुल

अमेठी , जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, गांधी के नाम पर देश के लोगों की आंखों में धूल झोंकते रहे, उनका दोहरा चरित्र है। भारत में राहुल गांधी और इटली में कुछ और नाम। 2014 में मोदी जी का नाम था, लेकिन 2019 में मोदी जी का नाम भी है और काम भी है। अब तो भाई के साथ बहन को भी परेशानी हो रही है कि गरीब का बच्चा जूता पहनने लगेगा तो फिर हम कैसे झूठ और झांसा देकर सत्ता हथिया पाएंगे। यह बातें सीएम ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सर्मथन में आयोजित जनसभा में कहीं। 

loksabha election banner

सीएम ने कहा कि बेसिक शिक्षा के विद्यालय में किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं थी। न तो शिक्षक थे न ही छात्रों के लिए कोई भी सुविधा। लेकिन हमने इन सभी विद्यालयों में सभी सुविधाएं देने का काम किया। 23 मई को मोदी जी फिर से प्रधांनमंत्री बनेंगे। तब देश नक्सलवाद और आंतकवाद से मुक्त होगा।  आतंकवादी के मरने पर आंसू बहाते हैं, लेकिन किसान भूख से जब मरता था तो आख में एक भी आंसू नहीं बहाती थी। कांग्रेस की सरकार होती तो हमारे विंग कमांडर को यातनाएं सहनी पड़ती। अमेठी की लोकसभा सीट भारी वोटों से भाजपा की स्मृति ईरानी जीतने वाली है। 

झूठ बोलना कांग्रेस के डीएनए में है
मुझे लगता था की कांग्रेस का ये सांसद ही झूठ बोलता था, लेकिन ये तो इनके डीएनए में है। बहन भी झूठ बोलने लगी है। इन लोगों ने गरीब किसानों की जमीन हड़प ली सम्राट साइकिल के नाम पर। देश की रक्षा के लिये राष्ट्रवाद बहुत जरूरी है। इसकी वजह मोदी है। आज देश मे नक्सल प्रभावित पांच से छह राज्य ही बचे है। पहले इनकी संख्या इससे बहुत अधिक थी। भाजपा सरकार ने गरीब किसानों के लिए सम्मान योजना चलाई, सभी के बैंक खातों में छह हजार रुपये पहुंचने लगे है। जब राजीव गांधी देश का प्रतिनिधित्व करते तो तो यहीं रायबरेली में कहा था कि 100 रुपये भेजता हूं, 10 रुपये पहुंच रहा है। 

राहुल ने देश की सुरक्षा के साथ भी अन्याय
ये पैसा उन्हीं के कार्यकर्ता खा रहे थे। आज जब पैसा आता है तो वो सीधे गरीबो के खाते में पहुंचता है। अब कोई भी उस पैसे में दलाली नहीं हो रही है। पूछना है कि राहुल गांधी से की उन्होंने किस-किस के साथ अन्याय नहीं किया। उन्होंने देश की सुरक्षा के साथ भी अन्याय किया है। उस समय जब किसान भूख मरी से मरता था तो कांग्रेसियों को चैन की नींद आती थी। आज आपके जिले में कलाशिनकों राइफल बनने जा रही है , जो देश से आतंक वाद को खत्म करेगी, देश की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। देश मजबूत होगा तो हम सभी भी मजबूत होंगे। पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तब देश की सुरक्षा पर कोई बात नहीं होती थी। 

आज पाकिस्तान डरा हुआ है 
आतंकवादी हमले होते थे। उस समय पाकिस्तान हमें डरा रहा था, लेकिन आज जब आतंकवादी हमले होते हैं तो 24 घंटे के भीतर जवाब दिया जाता है। अब पाकिस्तान आंख नहीं दिखाता है। अब अगर मोदी जी उत्तरप्रदेश में सभा करते हैं तो भी पाकिस्तान डरा रहता है कि हमला न करो नहीं तो मोदी हमारे लोगों को मारेगा। हमारी परंपरा है जब कोई उपकार करे तो हम भी उसका उपकार कर के करते है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पांच सालों में उतनी बार नही आये जितनी बार हारने के बाद स्मृति ईरानी आई है। आज आप सभी को बिजली मिल रही है, शिक्षा मिल रही है, चिकित्सा सुविधा मिल रही है। अब गोरखपुर को ही 24 घंटे बिजली नहीं मिलेगी बल्कि सभी जनपदों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। डेढ़ लाख से अधिक मजरों में बिजली सौभाग्य योजना से पहुंच गई। आज देश मे आतंकवाद, अपराध सभी कुछ पर लगाम लग गया है। ये सिर्फ मोदी सरकार में ही संभव है । अब देश के लोग गर्व महशूस करते है। देश मे एक बार फिर मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे।

विकास की अपेक्षा के लिए जीत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

वहीं, इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि विकास की अपेक्षा के लिए जीत का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री जी ये वो क्षेत्र है वो जो लापता सांसद का दंश झेल रहा है, ये वो क्षेत्र है जहां झूठे वादे किए गए। वो जीत कर भी दूसरी सीट भाग गए। उनके लोग आते है और दीदी के काम गिना रहे है। अब यहां की जनता ने तय किया है कि लापता सांसद से हिसाब मांगेगी। राहुल गांधी को हर दिन का हिसाब देना होगा। उन्होंने ने सिर्फ देश को छला है। 

स्मृति ने कहा कि सांसद को हिसाब देना होगा कि रात के अंधेरे में महिला घर की बहन बेटी खुले में शौच जा रही ही। लापता सांसद को हिसाब देना होगा कि सम्राट साइकिल के नाम पर ली गई जमीन क्यों नहीं वापस दे रहे हैं। यहां बच्चे अंधेरे में पढ़ रहे तो उनके घर घी के दीये जल रहे थे। उनको सभी बातों का हिसाब देना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.