Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : झामुमो पर बरसे सीएम रघुवर दास, कहा-झामुमो यानी झारखंड मुद्रा मोचन मोर्चा

मुख्यमंत्री ने झामुमो को निशाने पर लिया और कहा कि मोर्चा मूलवासी- आदिवासी को ठगने का काम करती है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं झारखंड मुद्रा मोचन मोर्चा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 07 May 2019 01:21 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 03:38 PM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 : झामुमो पर बरसे सीएम रघुवर दास, कहा-झामुमो यानी झारखंड मुद्रा मोचन मोर्चा
Lok Sabha Election 2019 : झामुमो पर बरसे सीएम रघुवर दास, कहा-झामुमो यानी झारखंड मुद्रा मोचन मोर्चा

घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। Lok  Sabha Election 2019 कोल्हान में तन झुलसाती गर्मी के बीच सियासी तापमान भी चढ़ गया है। प्रमंडल की दोनों सीटों जमशेदपुर और सिंहभूम पर सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाईबासा के जिस मैदान में सभी की वही मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष सभा कर रहे हैं। इसबीच मुख्यमंत्री रघुवर दास घाटशिला अनुमंडल इलाके में मंगलवार को कई सभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने पहली सभा जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के जयपुरा स्‍कूल मैदान में की। मंच पर आते ही मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नारा दिया - फिर एक बार मोदी सरकार। और इसके साथ ही उपस्थित जनसमूह ने इस नारे को दोहराया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने सभा मंच से झामुमो को निशाने पर लिया और कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा मूलवासी- आदिवासी को ठगने का काम करती है। उन्होंने कहा कि  झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं, झारखंड मुद्रा मोचन मोर्चा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां लक्ष्मी कमल फूल पर सवार होकर आती हैं। इसलिए आपलोग भी कमल का बटन दबाकर मोदी जी को रिकार्ड मतों से जिताएं। उन्होंने भाजपा की केंद्र और राज्‍य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि विपक्ष की इसबार दाल गलने से रही। भाजपा इसबार झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटें जीत रही हैं। 

झारखंड को लूटने के लिए बना महागठबंधन

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि झारखंड को लूटने के लिए और भ्रष्टाचार के दलदल में धकेलने के लिए महागठबंधन बना है। राज्य के आदिवासियों को सबसे अधिक झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ठगा है। आदिवासी मुख्यमंत्री बने मगर ओलचिकी को सम्मान नहीं दिया। हमने स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक ओल चिकी की पढ़ाई शुरू करवाई। उन्‍होंने कहा कि 23 मई के बाद राज्य में विकास योजनाएं और अधिक तेजी से दौड़ेंगी। गांव- गांव में सड़कें बनेंगी। पेयजल की व्यवस्था होगी, स्ट्रीट लाइट लगेगी। इस चुनाव में जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से विद्युत वरण महतो की रिकार्ड मतों से जीत होगी। घर -घर से कमल क्रांति का आगाज करें और कमल फूल खिलाएं।

पोटका में भी की सभा

रघुवर दास ने पोटका में भी चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने पोटका की जनता को जोहार बोला और कहा कि जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को भारी मतों से जिताएं एवं फिर एक बार मोदी सरकार बनाएं। उन्‍होंने कहा कि आपका एक-एक वोट सीधे मोदी जी को जाएगा, इसलिए भारी संख्या में मतदान करें। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.