Move to Jagran APP

Lok Sabha Election: CM नीतीश बोले- विकास के लिए फिर चाहिए मोदी सरकार

सीएम नीतीश ने बुधवार को बिहार में सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर मेें चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने राजग के लिए वोट मांगे। उन्‍होंने क्‍या-क्‍या कहा जानिए इस खबर में।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 01 May 2019 03:49 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2019 07:05 PM (IST)
Lok Sabha Election: CM नीतीश बोले- विकास के लिए फिर चाहिए मोदी सरकार
Lok Sabha Election: CM नीतीश बोले- विकास के लिए फिर चाहिए मोदी सरकार

सीतामढ़ी/ मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देश के विकास के लिए केंद्र में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली मजबूत सरकार की जरुरत हैं। मोदी के नेतृत्व में पांच साल में देश का विकास हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ा हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सीतामढ़ी के मेजरगंज प्रखंड के मुबारकपुर तथा मुजफ्फरपुर के बोचहा सरर्फुद्दीनपुर के स्कूल मैदान में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

जनसभाओं में मुख्‍ययमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार लगातार विकास का काम कर रही है। ऐसे में वे काम का इनाम मांगने आए हैं।

loksabha election banner

उन्होंने लोगों से देशहित में पुनः मजबूत अर्थात नरेंद्र मोदी सरकार बनाने की अपील की। कहा कि विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश में पांच साल में जो विकास हुआ। पिछले कई सालों में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देकर पीएम ने भारत का मान बढाया है।
सीएम ने पीएम की तीन योजनाओं उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान योजना की तारीफ की। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं की जिन्दगी में बहार आई हैं। आयुष्मान भारत एक उपयोगी योजना हैं। अब गरीबों को पांच लाख़ रुपये तक का मुफ्त इलाज आसान हो गया है।
राज्य सरकार ने प्रत्येक घर तक बिजली पहुंचा दी है। अब प्रत्येक खेत तक बिजली पहुंचाई जा रही है। 75 पैसे प्रति यूनिट की दर पर सिंचाई के लिए बिजली मिलेगी। किसान अब बिजली से सिंचाई करेंगे। सीएम ने कहा की अब लालटेन की जरुरत नही है। 15 साल शासन करने वाले लोग सवाल उठाते हैं। 15 साल में बिहार में 500 मेगावाट और सीतामढ़ी में 12 मेगावाट बिजली मिलती थी, अब सीतामढ़ी में 112 मेगावाट बिजली उपलब्ध हैं। लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए दो ग्रिड औरनौ सब स्टेशन का भी निर्माण करवाया गया है। कहा कि सूबे में शिक्षा की तस्वीर बदली हैं।
साईकिल योजना के चलते लड़कियां स्कूल जा रही है। बाद में लड़कों को भी साईकिल योजना का लाभ दिया गया। बेटी के जन्म लेने पर उदास नही कन्या उत्थान योजना के तहत बेटी के जन्म लेने से शिक्षा तक का खर्च सरकार दे रही हैं। कहा कि हम काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं। हम समाज सेवा का भी काम कर रहे हैं। दहेज प्रथा बाल विवाह और नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शराब बंदी से सामाजिक बदलाव आया हैं। हालांकि अब भी कुछ लोग इस धंधे में लगे हैं। उन्हे सुधारने की जरुरत है।
बाल विवाह पर भी रोक लगाने की जरुरत है। कहा कि बिहार में उत्पादन और उत्पादकता हर थाली में एक बिहारी व्यंजन हो,यही मकसद है। कहा कि जब हम कालेज में पढते तब रेडियो पर सुनते थे की बाढ़ के चलते सीतामढ़ी का संपर्क टूट गया हैं, अब तीन घंटे में पटना से सीतामढ़ी पहुंचते हैं। अब सड़क बन ही नहीं रही बल्कि इसकी देखभाल भी कर रहे हैं। अगर कोई सड़क टूटी है या मरम्मत नहीं हो रहा है तो लोक शिकायत निवारण में अर्जी दे तुरंत सड़क बनेगी, नहीं बनाने वालों पर कार्रवाई होगी।
पीएम ने केवल पुल और सड़क के लिए 50 हजार करोड़ दिए। माता जानकी की जन्मभूमि पुनौरा धाम का विकास हो रहा है। सरकार का शिक्षा पर फोकस हैं। 22 हजार नए स्कूल खोले गए हैं। स्कूल से बाहर के बच्चों को स्कूल पहुंचाया। सूबे में कानून का राज है। हिंदू मुसलमान दलित महादलित और नारी सबके लिए काम हुआ है। बिहार देश का पहला राज्य है जहां महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था के तहत 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। हम मदरसा के शिक्षकों को भी सहायता दी। सीतामढ़ी को बधाई,यह सूबे का पहला ओडीएफ जिला बना।
हालांकि, अब हम इसकी जांच करा रहे हैं।कोई अब भी शौच के लिए बाहर तो नहीं जा रहा सीएम ने कहा कि घर घर में शौचालय बना, लेकिन व्यवहार परिवर्तन भी जरूरी हैं। सीएम ने जोर देकर कहा कि अब मजबूरी में इलाके के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। बिहार में ही तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था होगी। गांव के अंदर पक्की गली और नाली का निर्माण करवाया जा रहा है।

पति-पत्नी की सरकार में भी नहीं मिला महिलाओं को आरक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पति पत्नी की सरकार में भी महिलाओं का ख्याल नहीं किया गया। उन्हें आरक्षण नहीं मिला। अब लोगों को बरगलाने चले हैं। पूरे बिहार के टोले- टोले में बिजली जल रही है। लालटेन युग का अंत हो गया। बल्ब जल रहा है और आज लालटेन की बात कर रहे हैं। यह सब जनता समझ रही है। वे बोचहां प्रखंड के सर्फुरद्दीनपुर में एनडीए प्रत्याशी अजय निषाद के पझ में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
  उन्होंने कहा कि हम लोग विकास करना चाहते हैं। लेकिन, जो विपक्षी हैं वह विनाश करना चाहते हैं। उनके लिए उनका परिवार बेटी- बेटा, पति -पत्नी ही है। हमारे लिए पूरा बिहार परिवार है। उन्होंने कहा कि  राजनीति में सेवा करना ही धर्म है। कुछ लोग राजनीति में धन कमाने के लिए ही आते हैं।  सत्ता में बैठकर धन कमाना पाप है। महात्मा गांधी भी सत्ता में बैठकर धन कमाने को पाप मानते थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ  करते हुए कहा कि आज मोदी सरकार के कार्यकाल में पूरे विश्व में देश की इज्जत बढ़ी है। आतंकी हमलों के खिलाफ  प्रधानमंत्री की कार्रवाई से आज पूरे देश और सभी देशवासियों का सिर ऊंचा हो गया है। किसान सम्मान निधि योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में ये योजना सबसे ज्यादा मददगार साबित हो रही हैं।
   देश में कुछ लोग किसानों के पूर्ण कर्जमाफी की बात कहते हैं। लेकिन, इसे लागू करना उतना आसान नहीं है। सड़क और पुल निमार्ण में हमें केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिला है।  वे किसी को जेल नहीं भेजते। यह काम कोर्ट का है। संविधान के प्रति प्रतिबद्धता रहती तो जेल में नहीं रहते।  कुछ लोग माल कमाने के लिए किसी तरह सत्ता में आना चाह रहे हैं। जब फंसते हैं तो संविधान बचाने की बात कहते हैं। मोदी सरकार की सबका साथ सबका विकास नीति की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सरकार न्याय के साथ विकास के एजेंडे पर पहले से काम कर रही है।
 उन्‍होंने कहा आरक्षण को खत्म करने की बात कह लोगों को गुमराह किया जा रहा है। दुनिया की कोई ताकत आरक्षण को नहीं छीन सकती। अन्य वर्ग के साथ गरीब सवर्ण के लिए अलग से आरक्षण की केंद्र सरकार ने व्यवस्था की है। सवाल किया कि सत्ता में पंद्रह वर्ष तक रहने वाली पति-पत्नी की सरकार ने पंचायतों के प्रतिनिधियों के लिए आरक्षण क्यों नहीं दिया। जब वे 2005 में सत्ता में आए तो महिला, अतिपिछड़े व अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई। आज एक लाख से ज्यादा महिला जनप्रतिनिधि हैं। केंद्र सरकार के काम गिनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने किया। सभा को नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा एनडीए के भाजपा प्रत्याशी सांसद अजय निषाद, विधायक बेबी कुमारी, विधायक केदार गुप्ता, पूर्व एमएलसी गणेश भारती आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.