Lok Sabha Election 2019: राजनाथ सिंह 23 को झारखंड में, तीन सभाओं को संबोधित करेंगे
Lok Sabha Election 2019. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह झारखंड के पलामू चतरा और हजारीबाग में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 07:11 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 07:11 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 भाजपा के वरीय नेता सह केंद्रीय गृहमंत्री 23 अप्रैल को झारखंड में तीन अलग-अलग सभाओं को संबोधित करेंगे। पलामू, चतरा और हजारीबाग में ये भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे। रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वे दिन के 11.10 बजे सीधे पलामू के अनुमंडल ऑफिस मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां भाजपा सांसद और प्रत्याशी बीडी राम मौजूद रहेंगे।
यहां से राजनाथ सिंह परोका कला मैदान इटखोरी के लिए रवाना होंगे और 1.35 बजे दोपहर में पहुंच जाएंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर हजारीबाग के लिए रवाना हो जाएंगे। हजारीबाग के चौपारण में स्थित सलहरा मैदान में वे भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का प्रचार करने के बाद वापस रांची लौटेंगे। रांची से शाम 4.30 बजे वे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें