कन्नौज में गठबंधन की महारैली के दौरान सांड का उत्पात, अखिलेश ने कहा-शिकायत लेकर आया था
गठबंधन की महारैली में बने हेलीपैड पर कड़ी सुरक्षा के बीच एक सांड घुस आया। सांड ने एक सफाई कर्मी को पटक दिया और कई लोगों पर हमला कर दिया।
कन्नौज, जेएनएन। कन्नौज के तिर्वा में गठबंधन की महारैली के दौरान हैलीपैड पर एक सांड घुस गया। उसने सफाईकर्मी भीमा को पटक कर घायल कर दिया। उसने कई और लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान भगदड़ मच गई और उसे भागने गए पुलिस कर्मियों को भी दौड़ा लिया। 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर किया जा सका। घायल सफाईकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना को ट्वीटर पर अखिलेश यादव ने भी शेयर किया है।
बाद में अपने भाषण के दौरान अखिलेश यादव ने इसे लेकर तंज भी कसा। बोले, मैंने डीजीपी को फोन कर कहा, वो (सांड) मेरी सभा को खराब करने आया है। वो नहीं समझे। मैंने फिर समझाया। दरअसल उसे (सांड) लगा कि वो आएं हैं। इसलिए शिकायत करने आया था। उन्होंने एलान किया सरकार बनने के बाद घायल हुए नौजवान को इसी मैदान पर सम्मानित करेंगे।
#WATCH A stray bull created ruckus ahead of SP-BSP-RLD rally in Kannauj today;Akhilesh Yadav later said in his speech,"prashashan Hardoi ke baad tayaar to raho ye kahin bhi aa jaayenge shikayat lekar. Unhe laga shayad Hardoi waala helicopter aane waala h,shikhayat karne aaya tha" pic.twitter.com/VL9KobzFXp — ANI UP (@ANINewsUP) April 25, 2019
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज की सभा में घुस आए सांड़ पर कहा कि दो साल में जनता पांच करोड़ आवारा पशुओं से परेशान हो गई है। सरकार यदि राजनीतिक कार्यक्रमों में सांड को घुसने से नहीं रोक पा रही है, तो गरीब किसानों का क्या हाल हो रहा होगा।
21 महीनों में हमने एक्सप्रेसवे बनाया था, लेकिन पिछले 2 सालों में जनता 5 करोड़ आवारा पशुओं से परेशान हो गई है।
अगर सरकार राजनीतिक कार्यक्रमों में सांड को घुसने से नहीं रोक पा रही है, तो ग़रीब किसानों का क्या हाल हो रहा होगा यह बस वही जानते होंगे। pic.twitter.com/6hQcYSbWqp— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 25, 2019