Move to Jagran APP

Amit Shah in Odisha: ओडिशा में अमित शाह बोले, भाजपा की सरकार बनी तो जेल की सलाखों के पीछे होंगे खदान घोटालेबाज

Amit Shah in Odisha. ओडिशा में अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी तो खदान घोटालेबाजों को चुन-चुन कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 05:04 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 05:04 PM (IST)
Amit Shah in Odisha: ओडिशा में अमित शाह बोले, भाजपा की सरकार बनी तो जेल की सलाखों के पीछे होंगे खदान घोटालेबाज
Amit Shah in Odisha: ओडिशा में अमित शाह बोले, भाजपा की सरकार बनी तो जेल की सलाखों के पीछे होंगे खदान घोटालेबाज

भुवनेश्वर, जासं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ढेंकानाल में बुधवार को आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस व बीजू जनता दल (बीजद) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 55 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया है। शाह ने कहा कि राहुल बाबा आपके पार्टी को आतंकियों से गुफ्तगू करना है तो करें, मगर यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है गोली का जवाब गोला से दिया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। अमित शाह ने कहा कि आप ने कांग्रेस व बीजद को मौका दिया, एक बार भारतीय जनता पार्टी को मौका दे दो ओडिशा को देश का नंबर एक राज बना करके दिखा दूंगा।

loksabha election banner

अमित शाह ने नवीन पटनायक सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नवीन पटनायक ने ओडिशा के गरीब लोगों को आयुष्मान योजना से वंचित रखकर स्वास्थ सेवा से वंचित किया है। 20 साल से राज्य की जनता ने नवीन पटनायक को सरकार चलाने का मौका दिया है, मगर आज भी ओडिशा के 35 फीसद लोगों के घर में पीने का पानी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ओडिशा में बनती है तो 2022 तक हर घर में पाइप के जरिए पानी दिया जाएगा। हर गरीब का पक्का घर बनाया जाएगा। ओडिशा के हर गरीब के घर में बिजली पहुंचाई जाएगी। ओडिशा की जमीन में इतनी खदान संपदा है, जिसके पास पूरे देश को चलाने की संपत्ति है।

अमित शाह ने कहा कि ओडिशा तो समृद्ध है, मगर यहां के लोग गरीब हैं। भाजपा की सरकार बनेगी तो खदान घोटालेबाजों को चुन-चुन कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा। बीजू जनता दल के नेता चिटफंड घोटालेबाजों से मिलकर कमीशन खा रहे हैं। ओडिशा के अंदर लोकतंत्र को समाप्त कर दिया गया है। अमित शाह ने कहा कि ओडिशा में जनता द्वारा चुने गए नेता सरकार नहीं चलाते हैं बल्कि यहां पर बाबू लोग सरकार चला रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि बीजद नेताओं की हत्या करके कोई हमें डरा नहीं सकता है।
ओडिशा के अंदर लोकतंत्र को समाप्त कर दिया गया है। अमित शाह ने कहा कि ओडिशा में जनता द्वारा चुने गए नेता सरकार नहीं चलाते हैं बल्कि जहां पर बाबू लोग सरकार चला रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.