Jharkhand Lok Sabha Election 2019: भाजपा ने कहा- संताल में चारों खाने चित होगी झामुमो
Jharkhand Lok Sabha Election 2019. भाजपा ने कहा कि इस बार संताल परगना में झामुमो को भाजपा से नॉकआउट पंच मिलने वाला है। झामुमो चारों खाने चित होगी।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lok Sabha Election 2019 - भाजपा ने संताल परगना की तीन सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पूर्व ही जीत का दावा किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संताल परगना की पूरी जनता नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए गोलबंद है। इस बार संताल परगना में झामुमो को भाजपा से नॉकआउट पंच मिलने वाला है। झामुमो चारों खाने चित होगी।
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इस बार सोरेन परिवार के लूट और झूठ के साम्राज्य का अंत हो जाएगा और हेमंत सोरेन इस साम्राज्य के बहादुर शाह जफर साबित होंगे। प्रतुल ने कहा कि 40 वर्षों तक सांसद रहने के बावजूद झामुमो के सांसदों ने संताल परगना के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जनता के लिए चुनाव में विकास सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में संताल परगना की काया बदल रही है। संताल विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया है। चुनाव में झामुमो का संताल सहित पूरे झारखंड से सफाया होना तय है। इस मौके पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल भी मौजूद थे।
कोचांग रेप केस के आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा का भाजपा ने किया स्वागत
भाजपा ने कोचांग रेप केस में सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिए जाने के व्यवहार न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इससे पीडि़ताओं को न्याय मिला। उन्होंने कहा उस समय कांग्रेस ने फादर के पक्ष में जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया था। आज की सजा ने यह सिद्ध कर दिया कि कांग्रेस धर्म विशेष के धर्मगुरुओं के तुष्टिकरण के लिए किसी हद तक जा सकती है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप