Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा की सियासी फिल्डिंग शुरू, महिलाओं के वोट यूं हासिल करेंगे

कुरुक्षेत्र में 12 फरवरी को स्वच्छ शक्ति 2019 कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। इसमें देश भर से महिला स्वच्छताकर्मी, महिला पंच और सरपंच भी शामिल होंगी।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 03:51 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 03:51 PM (IST)
लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा की सियासी फिल्डिंग शुरू, महिलाओं के वोट यूं हासिल करेंगे
लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा की सियासी फिल्डिंग शुरू, महिलाओं के वोट यूं हासिल करेंगे

पानीपत, जेएनएन। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को सियासी मैदान में उतारा तो जवाब में भाजपा ने अपना पूरा महिला मोर्चा ही एक्टिव कर दिया है। लोकसभा चुनाव में महिलाओं के वोट हासिल करने के लिए सबसे बडा कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में रख दिया। यहां देशभर से सात हजार महिलाएं आएंगी। स्वच्छता का संदेश देंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। हरियाणा की कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने रविवार को पानीपत में बैठक कर भविष्य की रणनीति पर चर्चा भी छेड़ दी। पढिए, उन्होंने क्या कहा। इसके क्या हैं सियासी मायने।

loksabha election banner

कविता जैन ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर 12 फरवरी को 'स्वच्छ शक्ति 2019' कार्यक्रम में पीएम मोदी आएंगे। इस दिन पीएम मोदी देशभर से आए करीब साढ़े सात हजार महिला स्वच्छताकर्मी और हरियाणा के करीब 15 हजार महिला पंच और सरपंच को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी स्वच्छता के क्षेत्र में असाधारण काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत 11 फरवरी से होगी।

 pm modi

लोकसभा चुनाव में महिलाओं को देंगे मौका
कविता जैन ने बताया कि पिछले लोकसभा में युवा की बदौलत सरकार बनाई थी। भाजपा सरकार ने महिलाओं को रोजगार के साथ राजनीति में अवसर दिए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ देश भर में बेटियों के प्रति लोगों की सोच बदली है। इस बार लोकसभा के चुनाव में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

हरियाणा सरकार की उपलब्धि से होंगे रूबरू
कुरुक्षेत्र में देश भर से आने वाली महिलाओं को हरियाणवीं संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह से सरकार ने हरियाणा में विकास कराया और यहां महिला सरपंचों की मांग को तव्वजों दिया गया। यही वजह है कि यहां की भाषा, संस्कृति और खेल को विश्व में सराहा जा रहा है।

 bjp

घर-घर दिखेगी भाजपा की लहर
कविता जैन ने बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को पार्टी समर्पण दिवस मनाएगी। इस मौके पर महिला मोर्चा के पदाधिकारी से लेकर सदस्य पांच से लेकर एक हजार रुपये तक का सहयोग करेंगी। कहा, 12 फरवरी को मेरा परिवार भाजपा परिवार को कार्यकर्ता सहित समर्थकों के घरों में पार्टी का झंडा और स्टीकर लगाया जाएगा।

जगह-जगह पीएम का संवाद
28 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी देश भर की महिलाओं से संवाद करेंगे। इसके लिए पार्टी कार्यालय के अलावा कस्बे, गांवों और शहर के चौक चौराहों में भी टीवी की व्यवस्था की जाएगी। ताकि महिलाएं आसानी से पीएम का संवाद सुन सकें।

बाइक रैली से महिला मोर्चा देगी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश
कविता जैन ने बताया कि आठ मार्च को महिला मोर्चा बाइक रैली करके बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देगी। सभी महिला मोर्चा की पदाधिकारी और सदस्य अपने-अपने जिले में इस रैली को निकालेंगे। उन्होंने कहा कि सोनीपत से मैं भी इस रैली का नेतृत्व करुंगी।

गिनाई उपलब्धियां
कैबिनेट मंत्री ने भाजपा कार्यकाल की उपलब्धियों का गुणगान किया। कहा, हरियाणा में लिगांनुपात में सुधार हुआ है। कांग्रेस के कार्यकाल में 39 कॉलेज खोले गए थे, जबकि भाजपा के महज पांच साल के कार्यकाल में 41 कॉलेज का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा महिला स्वरोजगार ग्रुप से करीब तीन लाख महिलाएं जुड़ी हैं। अब उनके प्रोडेक्ट के सेल के लिए जल्द एक वेबसाइट शुरू की जाएगी। 

ये अहम बातें
उज्ज्वला योजना: गरीब महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना की शुरुआत करके भाजपा सरकार वोट साधने की तैयारी में। इस वजह से कुरुक्षेत्र रैली में महिलाओं को संबोधित करेंगे।
किसान पेंशन: भाजपा सरकार ने अपने अंतरिम बजट में किसानों को पेंशन देने की घोषणा की। ऐसे में किसानों से सीधे तौर पर जुड़े सरपंच खासतौर पर महिलाओं को भी इस रैली में आमंत्रित किया गया।
रोजगार: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी रैली में बुलाया गया है। एसएसजी के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। केवल यह प्रदर्शनी ही नहीं कार्यक्रम हर कार्य को प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा, जिस कार्य में महिलाओं बेहतर प्रदर्शन कर कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महिलाएं प्रदर्शनी में देश भर से पहुंची प्रतिभागियों को इसके बारे में जागरूक भी करेंगी। साथ ही सरकार की उपलब्धि के साथ रोजगार के अवसर के बारे में बताएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.