UP Lok Sabha Election 2019: भाजपा ने फतेह किया सीकरी का किला
सीकरी सीट पर राजकुमार चाहर ने दर्ज कराई ऐतिहासिक जीत। राज बब्बर को करीब 4.94 लाख वोटों से हराया।
आगरा, जागरण संवाददाता। न हाथी दौड़ पाया और न ही हाथ को वोटरों का साथ मिला। सबको पीछे छोड़ इस बार फतेहपुर सीकरी के किले पर भगवा दल ने कब्जा कर लिया। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने यहां रिकॉर्ड 495065 मतों से जीत के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और फिल्मी सितारे राजबब्बर को पराजित किया।
मतों की गणना के साथ ही भाजपा यहां शुरू से बढ़त बनाए रही, तो फिर दिन चढऩे के साथ ही अंतर बढ़ता गया। मतगणना खत्म होने तक सिर्फ और सिर्फ भाजपा का ही परचम लहराता रहा। सीकरी पर भाजपा का कब्जा था। लेकिन ऐन वक्त यहां से वर्तमान सांसद चौधरी बाबूलाल का टिकट काटकर राजकुमार चाहर को प्रत्याशी बनाया। पहले बसपा, फिर भाजपा और उसके बाद निर्दलीय। तीन बार फतेहपुर सीकरी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके राजकुमार चाहर को भले ही लखनऊ का रास्ता नहीं मिल सका, लेकिन राजकुमार ने सीधे दिल्ली की छलांग लगाई।
फतेहपुर सीकरी लोकसभा का ब्यौरा
2019
राजकुमार चाहर -भाजपा- 667147
राजबब्बर - कांग्र्रेस-172082
श्री भगवान शर्मा-बसपा -168043
नोटा-10692
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप