Move to Jagran APP

नामांकन के दिन ट्विटर पर ट्रेंड हुए अनुराग ठाकुर, बनाया रिकॉर्ड

Anurag Thakur Trend on Twitter अनुराग ठाकुर हिमाचल के पहले ऐसे लोकसभा प्रत्याशी बने हैं जिनके ट्रेंड में हजारों लोगों ने रिट्वीट किए हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 10:55 AM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 11:07 AM (IST)
नामांकन के दिन ट्विटर पर ट्रेंड हुए अनुराग ठाकुर, बनाया रिकॉर्ड
नामांकन के दिन ट्विटर पर ट्रेंड हुए अनुराग ठाकुर, बनाया रिकॉर्ड

शिमला, जेएनएन। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की लोकप्रियता कितनी है, इसका पता एक बार फिर तब चला जब शुक्रवार को उनके नामांकन के दिन ट्विटर पर रिकॉर्ड बना। उनके नामांकन के दौरान भाजपा के आइटी विंग ने एक ट्रेंड शुक्रवार सुबह ट्विटर पर शुरू किया जिसका हैशटैग रहा 'फिर एक बार मोदी अनुराग'। दिनभर यह ट्रेंड बढ़ता गया। शाम पाच बजे तक 16 हजार रिट्वीट इसी ट्रेंड से हो चुके थे। यह ट्रेंड देश के टॉप पांच ट्रेंड में शामिल हो गया। अनुराग ठाकुर हिमाचल के पहले ऐसे लोकसभा प्रत्याशी बने हैं जिनके ट्रेंड में हजारों लोगों ने रिट्वीट किए हैं।

loksabha election banner

भाजपा आइटी के सह संयोजक पुनीत शर्मा और राहुल डोगरा ने बताया कि फिर एक बार मोदी अनुराग टेंड खूब छाया रहा। ये रिट्वीट हिमाचल के लोगों ने ही नहीं बल्कि विदेश में उनके कई समर्थकों ने भी किए हैं। हमने जो वीडियो ट्विटर पर अपलोड किए, उन्हें भी हजारों लोगों ने देखा है।

फेसबुक पर भी कमाल

नामांकन के दिन अनुराग ठाकुर के फेसबुक पेज पर कई पोस्ट शेयर हुई और सैकड़ों कमेंट आए। अनुराग ने शुक्रवार सुबह अपनी कुलदेवी अवाहदेवी के मंदिर में पूजा अर्चना की फोटो फेसबुक पर अपलोड की। इसे 19 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया जबकि कई लोगों ने कमेंट और 739 लोगों ने शेयर किया। इसके बाद उन्होंने संकल्प बोल के हम तो निकल पड़े शीर्षक से वीडियो अपलोड किया। इसे 16 हजार लोगों ने देखा और 463 शेयर हुए। अनुराग के रोड शो के वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने देखा। उन्होंने जब जनसभा को संबोधित किया तो सोशल मीडिया पर इसे 26 हजार से अधिक लोगों ने देखा।

हाईटेक हुआ प्रचार

नामांकन के दिन अनुराग ठाकुर का प्रचार हाईटेक हो गया। कार्यकर्ताओं को एक टीशर्ट दी गई थी जिस पर अनुराग मोदी की फोटो थी। बाइक रैली में जिन्होंने हिस्सा लिया, उन्हें भगवा रंग का हेलमेट दिया गया था। इसके अलावा 10 बैक एलईडी मंगवाई गई थीं जिस पर अनुराग ठाकुर का वीडीयो दिखाया जा रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.