Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजय रथ आगे बढ़ाने को बढ़े मनोबल से पंचायत चुनाव में उतरेगी भाजपा

    By Edited By:
    Updated: Sat, 25 May 2019 10:43 AM (IST)

    उत्तराखंड में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से शुरू हुआ भाजपा का विजय रथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। अब पार्टी बढ़े मनोबल के साथ पंंचायत चुनाव में उतरेगी।

    विजय रथ आगे बढ़ाने को बढ़े मनोबल से पंचायत चुनाव में उतरेगी भाजपा

    देहरादून, केदार दत्त। उत्तराखंड में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से शुरू हुआ भाजपा का विजय रथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर यहां की सभी पांचों सीटों पर परचम फहराकर उसने जो इतिहास रचा, उससे पार्टीजनों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अब भाजपा के सामने अगली परीक्षा इसी वर्ष छोटी सरकार कही जाने वाली पंचायतों के चुनाव की है। ऐसे में वह बढ़े मनोबल के साथ पंचायत चुनाव में उतरेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच साल में पांच चुनावों में परचम भाजपा ने मोदी रथ पर सवार हो वर्ष 2014 के चुनाव में उत्तराखंड में लोकसभा की सभी पांचों सीटें कांग्रेस से छीनकर अपने विजय रथ की शुरुआत की। इसके बाद तो पार्टी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

    2017 के विधानसभा चुनाव में भी उसने कांग्रेस को धूल चटा दी। भाजपा का विजय रथ यही नहीं रुका और उसने राज्य में हुए नगर निकाय चुनावों में जोरदार सफलता हासिल की तो सहकारिता में लंबे समय से जड़ें जमाए बैठी कांग्रेस को जमीन दिखा दी। 

    सहकारिता की बहुद्देश्यीय समितियों से लेकर शीर्ष संस्थाओं तक में आज उसका एकतरफा कब्जा है। अब लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने लगातार दूसरी बार कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया। पंचायत चुनाव के लिए बूस्टअप विजय रथ पर सवार भाजपा को लोस चुनाव में मिली ऐतिहासिक सफलता से पार्टी कार्यकर्ता और अधिक बूस्टअप हुए हैं। 

    असल में लोस चुनाव से निबटने के बाद अब भाजपा को राज्य में गांव की सरकार यानी पंचायत चुनाव की चुनौती से निबटना है। हालांकि, यह चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होते, मगर सभी दलों का इनमें खासा दखल होता है। सियासी दलों की कोशिश ये रहती है कि उनके खेमे के लोग पंचायतों में काबिज हों। 

    ऐसे में भाजपा भी सितंबर अक्टूबर में संभावित पंचायत चुनावों के लिए तैयारियों में जुट गई है। यह चुनाव गांवों में राज्य सरकार के कामकाज को भी कसौटी पर परखेंगे। इस सबको देखते हुए भाजपा लोस चुनाव में जीत से बढ़े मनोबल के साथ पंचायत चुनाव में उतरेगी। इसके लिए वह तैयारियों में जुट गई है। 

    उधर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला कहते हैं कि न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में भाजपा के साथ ही आमजन का भी मनोबल बढ़ा है। जनता भाजपा में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में हम ऐतिहासिक सफलता हासिल करेंगे।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Election-2019: लोकतंत्र के महापर्व में फौजी मतदाताओं की रिकॉर्ड हिस्सेदारी 

    यह भा पढ़ें: ऐतिहासिक प्रदर्शन: उत्तराखंड में पहली बार, भाजपा 60 फीसद पार

    यह भी पढ़ें: Lok Sabh Election 2019: राष्ट्रवाद पर मुहर, उत्तराखंड बना मोदी का मुरीद

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप