Move to Jagran APP

LokSabha Election 2019: इस लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को सबसे ज्यादा बाबा वैद्यनाथ की नगरी से उम्मीद

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने विकास का फोकस किया है। रणनीति है कि लोगों तक यह बात पहुंचाई जानी चाहिए कि मोदी राज में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के लोगों की बल्ले बल्ले हो गई।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 09:09 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 09:09 AM (IST)
LokSabha Election 2019: इस लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को सबसे ज्यादा बाबा वैद्यनाथ की नगरी से उम्मीद
LokSabha Election 2019: इस लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को सबसे ज्यादा बाबा वैद्यनाथ की नगरी से उम्मीद

देवघर, प्रदीप सिंह। मुख्य तौर पर गोड्डा और देवघर जिले में फैला गोड्डा लोकसभा क्षेत्र। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से लगातार दो बार भाजपा की फतह हो चुकी है। पिछले चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार निशिकांत दुबे को बाबा के धाम देवघर विधानसभा क्षेत्र केमतदाताओं का जबरदस्त समर्थन मिला था। सिर्फ देवघर विधानसभा क्षेत्र से एक लाख से अधिक वोट पाए थे। इस बार भी बाबा के धाम से भाजपा को सबसे अधिक उम्मीद है। 

loksabha election banner

देवघर के लोगों से और उम्मीद करने की वजह है यूपीए महागठबंधन। पिछली बार भाजपा के खिलाफ कांग्र्रेस और झाविमो अलग अलग लड़े थे। इस बार कांग्र्रेस और झाविमो मिल कर यूपीए महागठबंधन की छतरी के तले चुनाव लड़ेंगे। अगर पिछले लोकसभा चुनाव में सभी दलों को मिले मतों पर गौर करे तो कांग्र्रेस और झाविमो मिल कर भाजपा पर भारी है। कांग्रेस और झाविमो ने मिल कर भाजपा से 1.31 लाख से अधिक मत पाए थे। 

जाहिर है, भाजपा के भीतर महा गठबंधन बनने पर बेचैनी तो है।

एम्स, एयरपोर्ट के बहाने पर भाजपा का विकास पर फोकसः गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने विकास का फोकस किया है। रणनीति है कि लोगों तक यह बात पहुंचाई जानी चाहिए कि मोदी राज में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के लोगों की बल्ले बल्ले हो गई। कई बड़े काम देवघर विधानसभा क्षेत्र में मंजूर किए गए हैं। उन तक यह बात और शिद्दत तक पहुंचाने की योजना है। एयर स्ट्राइक से राष्ट्रवाद का वातावरण बना है। भाजपाइयों को उम्मीद है कि इसका खुद ब खुद लाभ मिलेगा।

शीघ्र दर्शनम का शुल्क बढ़ाने को विरोधी दे रहे हवाः यूपीए महागठबंधन को भली भांति भान है कि गोड्डा लोकसभा के चुनाव में देवघर विधानसभा क्षेत्र भाजपा के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह है। विरोधी उन मसलों को हवा दे रहे हैं जो कभी भाजपा के लिए सरदर्द बने थे। तीन महीने पहले बाबा धाम में शीघ्र दर्शनम का शुल्क 250 से बढ़ा कर 500 किया गया था। पुरोहित समाज ने इसका सड़क पर आकर विरोध किया था। धरना दिया। इसके बाद शुल्क बढ़ोत्तरी रोकी गई थी। विरोधी दलों के लोग जगह जगह पर कानाफुसी कर रहे हैं कि फिर भाजपा आई तो बढ़ जाएगा शीघ्र दर्शनम का शुल्क। 

लोकसभा चुनाव-2014 के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के नतीजे

भाजपा : 380314

कांग्रेस : 319739

झाविमो : 193458

लोकसभाचुनाव-2014 का विधानसभा वार परिणाम

विधानसभा क्षेत्र : भाजपा : कांग्रेस : झाविमो

जरमुंडी : 45416 : 40124 : 20001

मधुपुर : 67551 : 78126 : 17471

देवघर : 100592 : 51703 : 31009

पोड़ैया हाट : 47449 : 39324 : 51045

गोड्डा : 59182 : 47944 : 43941

महगामा : 60124 : 62518 : 29991


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.