Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: भाजपा के साथ चलेगा लोजपा का चुनाव अभियान

Lok Sabha Election 2019. लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के बीच हुई बैठक में इस बाबत सहमति बनी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 07:21 AM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 10:55 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: भाजपा के साथ चलेगा लोजपा का चुनाव अभियान
Lok Sabha Election 2019: भाजपा के साथ चलेगा लोजपा का चुनाव अभियान

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - झारखंड में लोजपा भले ही किसी भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही हो लेकिन वह राज्य में एनडीए के सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका का निर्वाह करेगी। भाजपा और लोजपा बूथ स्तर पर साझा चुनाव प्रचार अभियान चलाएगी। गुरुवार को भाजपा कार्यालय में झारखंड में भाजपा के लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के बीच हुई बैठक में इस बाबत सहमति बनी।

loksabha election banner

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मंगल पांडेय ने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए लोजपा और भाजपा के कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच व्यापक संपर्क अभियान चलाएंगे। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि नरेंद्र मोदी और राम विलास पासवान की आपसी समझ के कारण समाज के वंचित वर्ग के बीच अच्छा संदेश गया है।

झारखंड में लोजपा इकाई गठबंधन का महत्वपूर्ण सहयोगी होने के नाते अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए प्रदेश में एनडीए उममीदवार के पक्ष में अभियान चलाएगी। सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा और लोजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाएंगे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप सिन्हा, प्रेम मित्तल, चंद्र प्रकाश, लोजपा के राजीव सिंह, अभिषेक राय, राजेश रंजन, दिनेश सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सहयोगी दलों के साथ भाजपा की अहम बैठक आज
लोकसभा चुनाव को लेकर अपने सहयोगी दलों के साथ भाजपा शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक करेगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास और लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय की उपस्थिति में होने वाली बैठक में आजसू, जदयू और लोजपा के शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.