Lok Sabha Election 2019: भाजपा-आजसू ने बनाई रणनीति, सुदेश से मिले मंगल पांडे
Lok Sabha Election 2019. भारतीय जनता पार्टी झारखंड के संगठन मंत्री धर्मपाल व चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय ने सुदेश महतो से मिलकर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई।
रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल तथा लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय ने शनिवार को सुदेश महतो से उनके आवास पर मुलाकात की। सुदेश के साथ चुनाव तैयारियों की चर्चा की। नेताओं ने लगभग एक घंटे तक चुनाव से जुड़ी कई रणनीतियों पर चर्चा की। इससे पहले सुदेश ने मंगल पांडेय को भगवान बिरसा मुंडा का स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया।
गठबंधन के तहत भाजपा ने एक सीट गिरिडीह आजसू को दी है। 23 मार्च को पार्टी के आजसू पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक होगी जिसमें प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। बता दें कि अभी तक मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी का नाम इसमें सबसे आगे है। आजसू ने 20 मार्च को सभी पदाधिकारियों की बैठक भी बुलाई है।
बता दें कि दो दिन पहले ही आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो की दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात हुई थी। इस दाैरान आजसू ने राज्य की गिरिडीह सीट से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की थी। संभव है कि यहां से पार्टी प्रमुख सुदेश महतो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।