Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: प्रचार युद्ध... भाजपा छोड़ होर्डिंग्स बुकिंग में किसी ने नहीं दिखाई रूचि

पांच होर्डिंग्स मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन और 11 होर्डिंग्स को चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने ले लिया है। 14 होर्डिंग्स अभी खाली हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 12:33 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 12:33 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: प्रचार युद्ध... भाजपा छोड़ होर्डिंग्स बुकिंग में किसी ने नहीं दिखाई रूचि
Lok Sabha Election 2019: प्रचार युद्ध... भाजपा छोड़ होर्डिंग्स बुकिंग में किसी ने नहीं दिखाई रूचि

साहिबगंज, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार में भाजपा ने अन्य दलों को पीछे छोड़ दिया है। शहर में नगर परिषद की 30 होर्डिंग्स हैं। इनमें से पांच होर्डिंग्स को जिला प्रशासन ने चुनाव जागरूकता अभियान के लिए लिया है। शेष 25 में से अब तक 11 की बंदोबस्ती हो सकी है। वे सभी भाजपा ने प्रचार के लिए ली हैं।

loksabha election banner

दरअसल पार्टी ने लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए औरहोर्डिंग्स की मांग की थी। बावजूद एक राजनीतिक दल को अधिकतम 50 फीसद होर्डिंग्स दी जा सकती हैं। इसलिए और होर्डिंग्स देने से फिलहाल जिला प्रशासन ने इन्कार कर दिया। अब जो होर्डिंग्स बच गई हैं उनको लेने के लिए कोई भी राजनीतिक दल आगे नहीं आ रहा है। इससे नगर परिषद को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। 11 होर्डिंग्स की बंदोबस्ती से नगर परिषद को 2.10 लाख रुपये की आय हुई है। शेष होर्डिंग्स की बंदोबस्ती नहीं हुई तो चुनाव के दौरान नगर परिषद को करीब ढाई लाख का नुकसान हो जाएगा।

पांच होर्डिंग्स मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन और 11 होर्डिंग्स को चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने ले लिया है। 14 होर्डिंग्स अभी खाली हैं। इनकी बंदोबस्ती के लिए किसी पार्टी की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। होर्डिंग्स की बंदोबस्ती के लिए डाक भी की गई है। नगर परिषद की ओर से 20 रुपये स्क्वायर फीट की दर पर बंदोबस्ती की जाती है। जो भी पार्टी पहले आवेदन देगी उसे बंदोबस्ती की जाएगी।

-रामानंद साह, नगर परिषद उपाध्यक्ष, साहिबगंज

साहिबगंज शहर में यहां लगी हैं होर्डिंग्स

  • स्टेशन चौक- 5
  • ग्रीन होटल के समीप- 2
  • बिजली विभाग के कार्यालय के पास-2
  • गांधी चौक- 2
  • पश्चिमी फाटक के पास-2
  • पटेल चौक पर- 1
  • स्टेडियम मेन गेट पर- 1
  • कबूतरखोपी के समीप - 1
  • सूर्य मंदिर के समीप - 1
  • संध्या कॉलेज के समीप- 1
  • साक्षरता चौक पर -  1
  • साक्षरता चौक पर बोरियो रोड साइड पर - 1
  • एसडीओ कोठी के समीप - 1
  • घोड़मारा पुल के समीप- 1
  • पुराने साहिबगंज ओझाटोली  में- 1
  • शीतला स्थान के समीप-1 
  • टाउन हॉल के पास- 1
  • चर्च के पास- 1
  • बिजली घाट- 1
  • कॉलेज के समीप- 1
  • कोर्ट के पास- 1
  • काटरगंज में- 1 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.