Bijnor Lok Sabha Election Result 2019: बिजनौर में बसपा का हाथी कमल पर भारी पड़ा, मालूक जीते
Bijnor Lok Sabha Election Result 2019 बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा के मालूक नागर ने 561045 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है। भाजपा के राजा भारतेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bijnor Lok Sabha Election Result 2019: बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा के मालूक नागर ने 561045 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है। भारतीय जनता पार्टी के राजा भारतेंद्र सिंह 491104 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। कांग्रेस के नसीमुद्दीन सिद्दीकी 25833 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।
वर्ष 2014 में, उत्तपर प्रदेश राज्य में, बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से भारतेन्दु सिंह का निर्वाचन हुआ। उन्हें 486913 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने शहनवाज राना को 205774 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सपा थी। 2014 में कुल 67.88 प्रतिशत वोट पड़े।
बिजनौर, उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर और 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। ऐतिहासिक दृष्टी से भी बिजनौर का बहुत महत्व है। नूर बिजनौरी जैसे विश्वप्रसिद्ध शायर इसी मिट्टी से पैदा हुए। महारनी विक्टोरिया के उस्ताद नवाब शाहमत अली भी मंडावर बिजनौर के निवासी थे, जिन्होंने महारानी को फारसी की पढ़ाया। मॉडर्न इरा पब्लिक स्कूल, एएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज और सेंट मेरी कॉन्वेंट यहां के प्रमुख स्कूल हैं।
इनके अलावा वर्धमान कॉलेज और आर.बी.डी.स्नातकोत्तर कन्या विद्यालय, एक इंजीनियरिंग कॉलेज वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज, एक फ़ारमेसी कॉलेज विवेक कॉलेज ऑफ़ टेकनिकल एजुकेशन यहां के प्रमुख कॉलेज हैं। कण्व आश्रम, पारसनाथ का किला, मयूर ध्वज दुर्ग, हनुमान धाम यहां के प्रमुख दार्शनिक स्थल हैं। लखनऊ से बिजनौर की दूरी 441.8 किलोमीटर और दिल्ली से इसकी दूरी 189.5 किलोमीटर है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप