Move to Jagran APP

Madhubani Lok Sabha Election Result 2019 : BJP के अशोक कुमार यादव ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार यादव ने वीआइपी उम्मीदवार बद्री कुमार पूर्वे को 4 लाख 55 हजार मतों से पराजित किया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 03:41 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 03:41 PM (IST)
Madhubani Lok Sabha Election Result 2019 : BJP के अशोक कुमार यादव ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत
Madhubani Lok Sabha Election Result 2019 : BJP के अशोक कुमार यादव ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीशदवार अशोक कुमार यादव ने जीत दर्ज की। उन्हें 5 लाख 96 हजार मत हासिल हुए। अशोक यादव ने वीआइपी उम्मीदवार बद्री कुमार पूर्वे को 4 लाख 55 हजार मतों से पराजित किया। भाजपा उम्मीदवार ने यहां से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इस क्षेत्र से पूर्व केन्द्रीय मंत्री व निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. शकील अहमद को तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। बद्री कुमार पूर्वे को 1 लाख 41 हजार एवं डॉ. शकील अहमद को करीब 1 लाख 32 हजार वोट मिले।
  वीआइपी उम्मीदवार बद्री कुमार पूर्वे एवं निर्दलीय उम्मीदवार व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद की जमानत तक जब्त हो गई। इस क्षेत्र से भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने में सफल रही।  इस लोकसभा सीट से 17 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार यादव, महागठबंधन से वीआइपी उम्मीदवार बद्री कुमार पूर्वे और निर्दलीय शकील अहमद में त्रिकोणीय मुकाबला था।
  मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में चार विधानसभा सीट हरलाखी, बेनीपट्टी, बिस्फी व मधुबनी और दरभंगा जिले की दो विधानसभा सीट केवटी व जाले हैं। हरलाखी तथा जाले में जदयू्, बेनीपट्टी में कांग्रेस, बिस्फी, मधुबनी तथा केवटी विधानसभा सीट पर राजद का कब्जा है। इस बार राजग और महागठबंधन, दोनों ने नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। भाजपा उम्मीदवार व सांसद हुक्मदेव नारायण यादव के पुत्र अशोक कुमार यादव पर पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का दबाव रहा। जिसमें वे पीछे नहीं रहे। निर्दलीय प्रतयाशी के रूप में शकील अहमद ने भाग्य आजमाया।

loksabha election banner

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान, चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चुनावी सभाएं की। वीआइपी उम्मीदवार के समर्थन में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, शरद यादव, रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने सभाएं कर वोटरों को मोदी के विरोध में वोट करने की अपील की थी।

2014 की स्थिति

1. हुक्मदेव नारायण यादव भाजपा : 3,58,040

2. अब्दुल बारी सिद्दीकी राजद : 3,37,505

3. प्रो. गुलाम गौस जदयू 56,392

हार-जीत का अंतर : 20,535

2009 के नतीजे

1. हुक्मदेव नारायण यादव भाजपा 1,64,094

2. अब्दुल बारी सिद्दीकी राजद 1,54,167

3. डॉ. शकील अहमद कांग्रेस 1,11,423

हार-जीत का अंतर : 9927

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.