Bhadohi Lok Sabha Election Result: भदोही से कमल खिला, रमेश चंद्र ने बसपा के रंगनाथ को हराया
Bhadohi Lok Sabha Election Result 2019 भदोही लोकसभा सीट से भाजपा के रमेश चंद ने सर्वाधिक 510029 वोट पाकर जीत हासिल की है। बसपा के रंगनाथ मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bhadohi Lok Sabha Election Result 2019: भदोही लोकसभा सीट से भाजपा के रमेश चंद ने सर्वाधिक 510029 वोट पाकर जीत हासिल की है। यहां से बसपा के रंगनाथ मिश्रा 466414 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। कांग्रेस के रमाकांत 25604 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
वर्ष 2014 में, उत्तपर प्रदेश राज्य में, भदोही लोकसभा क्षेत्र से वीरेन्द्र सिंह का निर्वाचन हुआ। उन्हें 403695 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने राकेश धर त्रिपाठी को 158141 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीएसपी थी। 2014 में कुल 53.54 प्रतिशत वोट पड़े।
प्रयागराज की दो विधानसभा सीटें हंडिया और प्रतापपुर इस संसदीय सीट का हिस्सा हैं। यहां से हाकिम लाल बिंद और मोहम्मद मुज्तबा सिद्दीकी विधायक हैं। दोनों बसपा के हैं। वर्ष 2008 के परिसीमन में यह बदलाव हुआ था।
भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद हैं। यह क्षेत्र बाहुबली विधायक और सपा नेता विजय मिश्रा की वजह से भी चर्चित है। भदोही अपने कालीन करोबार के लिए भी प्रसिद्ध है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप