Basti Lok Sabha Election Result 2019: बस्ती सीट पर कमल खिला, हरीश चंद्रा ने जीत हासिल की
Basti Lok Sabha Election Result बस्ती लोकसभा सीट पर भाजपा के हरीश चंद्रा ने 471162 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। यहां से बसपा के राम प्रसाद चौधरी दूसरे स्थान पर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Basti Lok Sabha Election Result 2019: बस्ती लोकसभा सीट पर भाजपा के हरीश चंद्रा ने 471162 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। यहां से बसपा के राम प्रसाद चौधरी 440808 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। कांग्रेस के राज किशोर सिंह 86920 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।
वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, बस्ती लोकसभा क्षेत्र से हरीश द्विवेदी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 357680 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने ब्रज किशोर सिंह को 33562 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सपा थी। 2014 में कुल 58.66 प्रतिशत वोट पड़े।
बस्ती जनपद के बारे में कभी भारतेंदु हरिश्चंद्र ने कहा था कि बस्ती को बस्ती कहूं तो का को कहूं उजाड़। कमोबेश आज भी इस क्षेत्र की स्थिति ऐसी ही है। यूपी के पुराने जिलों में से एक है बस्ती जनपद पूर्व में संत कबीर नगर, पश्चिम में गोंडा और उत्तर में सिद्धार्थनगर से घिरा है।
इसके दक्षिण में घाघरा नदी है जो फैजाबाद और आंबेडकर नगर को बांटती है। बस्ती कपड़ा उद्योग, चीनी मिलों के लिए भी जाना जाता है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप