Move to Jagran APP

Badaun Lok Sabha Election Result 2019: बदायूं सीट पर भाजपा की संघमित्र मौर्य ने सपा के धर्मेंद यादव को धूल चटाई

Badaun Lok Sabha Election Result 2019 बदायूं से भाजपा की संघ मित्र मौर्य ने सपा के धर्मेंद्र यादव को हराकर जीत हासिल की है। कांग्रेस के सलीम इकबाल तीसरे स्‍थान पर रहे हैं।

By NiteshEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 01:18 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 04:46 PM (IST)
Badaun Lok Sabha Election Result 2019: बदायूं सीट पर भाजपा की संघमित्र मौर्य ने सपा के धर्मेंद यादव को धूल चटाई

नई दिल्ली, जेएनएन। Badaun Lok Sabha Election Result 2019: बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा की डॉक्‍टर संघमित्रा मौर्य ने सर्वाधिक 511352 लाख वोट पाकर जीत दर्ज की है। यहां से समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार धर्मेंद्र यादव 492898 वोटों के साथ दूसरे स्‍थान पर रहे हैं। कांग्रेस के सलीम इकबाल 51947 वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर रहे हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, बदायूं लोकसभा क्षेत्र से धर्मेन्द्र यादव का निर्वाचन हुआ। उन्हें 498378 वोट मिले। उनकी पार्टी सपा है। उन्होंने वगीश पाठक को 166347 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी। 2014 में कुल 58.09 प्रतिशत वोट पड़े।

loksabha election banner

गंगा और रामगंगा नदी के बीच बसा बदायूं संसदीय क्षेत्र छोटे सरकार और बड़े सरकार की प्रसिद्ध दरगाह की वजह से पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह क्षेत्र सपा का यह गढ़ माना जाता है, वजह वर्ष 1998 से लेकर आज तक इस सीट पर सपा का ही कब्जा है। अब तक यादव-मुस्लिम गठजोड़ की सियासत कारगर साबित होती रही है।

सपा से लगातार चार बार सलीम इकबाल शेरवानी चुनाव जीते, जबकि पिछला दो चुनाव सपा के ही धर्मेंद्र यादव जीत चुके हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का यहां के लोगों से व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है। गंगा और रामगंगा की कटरी डाकूओं की शरणस्थली रही है, लेकिन अब डाकुओं का सफाया हो चुका है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.