Move to Jagran APP

Aurangabad Lok Sabha Election Result 2019 : AIMIM के इम्तियाज जलील सय्यद जीते

Aurangabad Lok Sabha Election Result 2019 लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की औरंगाबाद सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के इम्तियाज जलील सय्यद ने जीत दर्ज की है।

By Gaurav TiwariEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 01:55 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 10:41 AM (IST)
Aurangabad Lok Sabha Election Result 2019 :  AIMIM के इम्तियाज जलील सय्यद जीते
Aurangabad Lok Sabha Election Result 2019 : AIMIM के इम्तियाज जलील सय्यद जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Aurangabad Lok Sabha Election Result 2019: लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की औरंगाबाद सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के इम्तियाज जलील सय्यद ने जीत दर्ज की है। इम्तियाज जलील सय्यद ने 389042 वोट पाकर जीत हासिल की है। वहीं शिवसेना के अचंद्रकांत खैरे दूसरे नंबर पर रहे हैं। चंद्रकांत खैरे को 384550 वोट मिले हैं।

loksabha election banner

औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना प्रत्‍याशी चंद्रकांत खैरे हैं। कांग्रेस से शुभम जमबद प्रत्‍याशी हैं। बीएसपी से जया बालू राजकुंडल उम्‍मीदवार हैं। वर्ष 2014 में, महाराष्ट्र राज्य में, औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से चन्द्रकान्त खरे का निर्वाचन हुआ. उन्हें 520902 वोट मिले. उनकी पार्टी शिवसेना है. उन्होंने नितिन सुरेश पाटिल को 162000 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 61.85 प्रतिशत वोट पड़े.

औरंगाबाद महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यहां पर विश्वप्रसिद्ध अजंता और एलोरा की गुफाएं हैं। इन गुफाओं का निर्माण 200 ईसा पूर्व में हुआ। इन गुफाओं को विश्व धरोहर की सूची में शामिल कर लिया गया है। औरंगजेब ने अपने जीवन का काफी हिस्सा यहीं बिताया। यहीं औरंगजेब की मृत्यु भी हुई थी। औरंगजेब की पत्नी रबिया दुरानी का मकबरा भी यही हैं। इस मकबरे का निर्माण ताजमहल की प्रेरणा से किया गया था। इसीलिए इसे पश्चिम का ताजमहल भी कहा जाता है। औरंगाबाद प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक शहर तथा शिक्षा केंद्र है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.