Move to Jagran APP

Attingal Lok Sabha Election Result 2019: आट्टिंगल में कांग्रेस 38,247 मतों से जीती, तीसरे नंबर पर रही BJP

Attingal Lok Sabha Election Result 2019 आट्टिंगल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस के अदरु प्रकाश ने सीपाआईएम के ए संपत को 38247 मतों से हराया है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 03:49 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 10:37 AM (IST)
Attingal Lok Sabha Election Result 2019: आट्टिंगल में कांग्रेस 38,247 मतों से जीती, तीसरे नंबर पर रही BJP
Attingal Lok Sabha Election Result 2019: आट्टिंगल में कांग्रेस 38,247 मतों से जीती, तीसरे नंबर पर रही BJP

नई दिल्ली, जेएनएन। Attingal Lok Sabha Election Result 2019: आट्टिंगल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस के अदरु प्रकाश ने सीपाआईएम के ए संपत को 38,247 मतों से हराया है। अदरु प्रकाश को 3,80,995 वोट, ए संपत को 342748 वोट और तीसरे नंबर पर रही भाजपा की शोभा सुरेंद्रन को 248081 वोट मिले हैं। 

loksabha election banner

वर्ष 2014 में, केरल राज्य में, आट्टिंगल लोकसभा क्षेत्र से ए सम्पत का निर्वाचन हुआ। उन्हें 392478 वोट मिले। उनकी पार्टी सीपीआई-एम है। उन्होंने बिंदू कृष्णा को 69378 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 68.67 प्रतिशत वोट पड़े।

आट्टिंगल, केरल के 20 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। 2008 में यह निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्व में आया। 1951 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था। निर्दलीय पार्टी के वी।परमेश्वर नय्यर यहां पहली बार सांसद बने थे। आट्टिंगल के सात विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां का आंचूथेनगू किला काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग यहां का अच्छा कॉलेज है। दिल्ली से आट्टिंगल की दूरी लगभग 2,851।1 किलोमीटर है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.